Blogछत्तीसगढ़

नेहरू हॉकी में बेमचा के 17 वर्ष बालक टीम ने जीता कांस्य पदक।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जशपुर में 04 से 07 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया है। महासमुंद जिले की 17 वर्ष बालक टीम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा महासमुंद की टीम शामिल हैं। जिले से हॉकी 17 वर्ष बालक टीम के खिलाड़ियों में शासकीय उ. मा. वि. बेमचा महासमुंद के राकेश निषाद, पुष्कर साहू, डोगेश निषाद, फलेश यादव, गणेश सेन, राजकुमार निषाद, देवेश कुमार चंद्राकर, सागर सेन, टोमेश चंद्राकर, सागर चंद्राकर, जय चंद्राकर, देवेंद्र ध्रुव, हर्ष कुमार बघेल, अरविंद विश्वकर्मा, प्रभात कोसरे, सेवक राम विश्वकर्मा शामिल हैं। महासमुंद के खिलाड़ियों ने रायपुर संभाग की टीम से खेलते हुए अपना पहला मैच बिलासपुर के विरुद्ध खेला जिसमें रायपुर ने बिलासपुर के विरुद्ध 4-1 से जीत दर्ज किया। मैच में पुष्कर, राकेश, टोमेश, डोगेश गोल कीपर गणेश सेन ने अच्छा प्रदर्शन कर जीत दिलाई। दूसरे मैच में दुर्ग से 12-0 से हार का सामना करना पड़ा, तीसरा मैच बस्तर से 9-0 से जीत हासिल किया। चौथा मैच सरगुजा से हारकर तीसरे स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, येतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य बेमचा एस. आर. पाटकर, लखनू राम निर्मलकर, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, पी के ध्रुव, वाय एस बलिहार, नवीन चन्द्राकर, तुलेंद्र सागर, किरण पटेल, तारिणी कहार, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, आराधना साहू, रुक्मणी साहू, टाकेश्वर साहू, तृप्ति डेनियल, शहनाज बानो, हेमिन जलक्षत्री, खेमराज साहू, रेणु सिंह एवं समस्त व्यायाम शिक्षक, जिला हॉकी संघ पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button