संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद दिनांक 24.01.2026 को प्रार्थी सेवकराम चंद्राकर पिता स्व0 मन्नूलाल चंद्राकर उम्र 58 साल साकिन गुरूद्वारा के पास बागबाहरा थाना बागबाहरा(ब्रांन्च मैनेजर मुनगासेर) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उपार्जन केन्द्र बाघामुडा का आनलाईन रिपोर्ट के अनुसार 1,25,878 कटटा धान उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध होना प्रदर्शित हो रहा है जबकि भौतिक सत्यापन करने पर धान कटटा स्टेक की संख्या 74 है, जिसमें 1,22,574 कटटा मौके पर धान खरीदी केन्द्र के फड पर पाया गया। इस प्रकार से आनलाईन रिकार्ड और भौतिक सत्यापन करने पर कुल 3304 कटटा धान (1321.6 क्विंटल) कम पाया गया, जिसका समर्थन मूल्य 3100 रूपये की दर से 40,96,960 रूपये होता है। इस प्रकार से उक्त धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में कुल 3304 कटटा धान (1321.6 क्विंटल) मूल्य 40,96,960 राशि की अनियमितता पाये जाने से समिति प्रभारी प्रेमसिंग ध्रुव के विरूध्द अप.क्र. 12/2026 धारा 316(5) बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार था। जिसकी तलाश हेतु पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मामले की तफ्तीश के दौरान आरोपी के मोबाईल का सीडीआर एनालिसीसी एवं लोकेशन की जानकारी मिलने पर *आरोपी को घेराबंदी कर ग्राम मोखा से गिरफतार कर आज दिनांक 17.07.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है*।
गिरफ्तार आरोपी-
01- प्रेमसिंह ध्रुव पिता धनीराम ध्रुव उम्र 42 साल, निवासी मोखा, थाना कोमाखान, जिला महासमुन्द (छग)।