रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द केंद्रीय बजट 2026 में केवल देश के 5% लोगो को ही ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है शेष जनों में पूर्व की तरह निराशा ही हाथ लगी है l बढ़ती महंगाई से रोकथाम के लिए उपायों उपेक्षा…गरीब ,किसान ,मजदूर आदि लोगो की सुविधाओं में बढ़ोतरी नही गई है जो सरकार के वर्ग विशेष के प्रति प्रेम व समर्पण को दर्शाता है उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता नीरज परोहा ने बजट के पर प्रतिक्रिया देते हुए कही l
पूर्व जिला प्रवक्ता ने कहा कि…केंद्र सरकार का बजट आम देशवासियों की दृष्टि से फीका व निराशाजनक है l बजट के पारदर्शिता पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा जा सकता है कि वित्तमंत्री ने अपने 90 मिनट के लंबे भाषण के बाद भी योजनाओं और कार्यक्रमो के बजटीय आबंटन की जानकारी सामने नही की गई जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़ा होता है l वित्तमंत्री ने बजट में नारी सशक्तिकरण की बात है lलेकिन वर्तमान शासन में मातृ शक्तियोंयो को अपनी पूर्ण सुरक्षा की दरकार है जो उन्हें वर्तमान शासन देने में अक्षम साबित ही हुई है l
पूर्व प्रवक्ता ने आगे कहा कि महँगाई रोजगार ग्रामीण अर्थव्यवस्था जैसे मूल मुद्दों के समाधान के लिए ठोस घोषणाओं का अभाव है l बजट के दस्तावेज देश वासी जिस उम्मीद से देख रहे थे उनके अपेक्षाओं में खरा नही उतरता l
पूर्व जिला प्रवक्ता ने आगे कहा कि बजट से देशवासियों के हितों की बात सत्तारूढ़ दल मीडिया में प्रचारित कर रहा है वो दावे जमीनी धरातल पर में शून्य ही साबित होंगे l