Blogछत्तीसगढ़

बेमचा स्कूल में स्पीड रीडिंग एवं पुस्तक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 

कार्यालय प्राचार्य शा.उच्च. माध्य. विद्यालय बेमचा

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा महासमुन्द में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समग्र शिक्षा के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के पच्चीसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विद्यालय में स्पीड रीडिंग एवं सामुहिक पुस्तक का वाचन किया गया जिसमें पूजा निषाद, श्रेया, दामिनी, पिंकी के द्वारा पुस्तकालय के विभिन्न पुस्तकों का स्पीड रीडिंग किया गया। साथ ही पुर्णिमा सिन्हा ग्रंथपाल एवं सहयोगी जुगनी गुम्बर व्याख्याता के मार्गदर्शन व शाला नायिका पूनम चन्द्राकर के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा सामुहिक पुस्तक वाचन कर रजत जयंती वर्ष की सुरुवात किया गया साथ ही शिक्षक स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस अवसर विद्यालय के शिक्षक स्टाफ से एस एल पाटकर प्राचार्य,व्याख्याता गण पी के ध्रुव, वाय एस बलिहार, तुलेन्द्र सागर, नवीन चन्द्राकर, तारिणी कहार, महेश्वरी साहू, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, संगीता चन्द्राकर, आराधना साहू, डॉ सेवनदास मनुकपुरी, विनोद वर्मा, मनीष साहू, पूर्णिमा सिन्हा, रश्मि चन्द्राकर, हेमलता साहू, सुमन कोसरे कार्यालयीन स्टॉप में शकुंतला सोनी, सुषमा सागर, रूखमणी साहू, जागेश्वरी गोस्वामी, आकांक्षा पात्रे एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ नव प्रशिक्षित छत्राध्यापक गण सभी ने मिलकर पुस्तक वाचन किये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button