Blogछत्तीसगढ़

पिकअप वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा end to end एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

थाना बसना क्षेत्र में दिनांक 15/10/2025 मुखबिर से सूचना मिला कि पिकअप वाहन क्रमांक UP 65 CT 0136 मे अवैध मादक गांजा रखकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है कि Anti Narcoties Task Force की टीम एवं थाना बसना पुलिस के द्वारा पलसापली बेरियर आकर नाकाबंदी किया कुछ समय बाद मुखबीर के बताये हुलिया का एक UP पासिंग पिकअप आया जिसमे 02 व्यक्ति सवार थे जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) अनिल कुमार पासवान पिता सीमरत पासवान उम्र 31 साल साकिन अर्रा थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुवा (बिहार) (02) अरूण सोलंकि पिता सुरेन्द्र सिंह सोलंकि उम्र 33 साल साकिन खानपुर थाना चोला जिला बुलंदशहर(उ0प्र0) का निवासी होना बताये टीम के द्वारा पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगे लगातार पूछताछ करने पर वाहन के पीछे डिक्की में एक गुप्त चेंबर में गांजा रखना स्वीकार किये। आरोपीयों के द्वारा उक्त गांजा को उडिसा से उत्तर प्रदेश ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा का परिवहन करने पर आरोपियो के कब्जे से 04 सफेद रंग के बोरी के अंदर भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 01 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम बोरी सहित कीमती 22,00000 रूपये, पीकअप वाहन क्रमांक UP65CT0136 कीमती 5,00,000 रूपये, एक नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5000/- रूपये, नगदी रकम 1000 रूपये जुमला किमती 27,06,000 रूपये को जप्त कर थाना बसना में अपराध धारा 20(ब) NDPS act. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

यह सम्पूर्ण कार्यवाही Anti Narcoties Task Force की टीम एवं बसना पुलिस की टीम के द्वारा की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button