24 जनवरी को किसान जिलाधीश महासमुंद के माध्यम से 12 सूत्रीय मांग पत्र माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन कराने अवैध करणी कृपा उद्योग के प्रदूषण बंद कराने देंगे – किसान मोर्चा
संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद 22 जनवरी 2025। अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के समस्त अवैधानिक कार्य,औद्योगिक प्रदूषण,माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन कराने,मुख्यमंत्री को 8अगस्त 2024 को जनदर्शन में प्रमाणित दस्तावेज के साथ दिए ज्ञापन पर दिए आदेश पर कार्यवाही की जानकारी के लिए आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रह आंदोलनकारी किसान 24 जनवरी को जिलाधीश महासमुंद कार्यालय महासमुंद पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे लोहिया चौक में राममनोहर लोहिया जी को माल्यार्पण कर पदयात्रा कर रैली माध्यम से जिलाधीश कार्यालय पहुंच कर जिलाधीश महासमुंद से चर्चा कर 12 सूत्रीय मांग पत्र जिसमें प्रमुख रूप से माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन कराने,अवैध करणी कृपा उद्योग के प्रदूषण को बंद कराने सहित 12 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री,ईडी,गृह सचिव,मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम सौंपा जाएगा।जिसका नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी.पी. चंद्राकार, जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा, वेगेंद्र सोनवेर,नंदकुमार साहू, छन्नू साहू,बृजबिहारी साहू,अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर, हेमसागर पटेल,परसराम ध्रुव,अवध साहू,लीलाधर पटेल,बोधन यादव, कुमार बरिहा,तोशन सिन्हा, धर्मेंद्र यादव,बैसाखू सिन्हा,डेरहू साहू,उदय चंद्राकार,रामभजन नायक,जनकु साहू,रमेश साहू,तिलक साहू,जगदीश साहू, पंचराम भास्कर नाथूराम सिन्हा, संतोष यादव बेणीराम पटेल, विष्णु ध्रुव,मोहन यादव,शत्रुघ्न साहू, बाबूलाल सिन्हा,कृष्ण कुमार साहू, हेमलाल सिन्हा,रामलाल बघेल, रामनाथ ढीढी,डोमार ध्रुव,करण साहू, भानु पटेल,अगर सिंह दीवान,भोला साहू, पुनीत साहू,दीनदयाल साहू, राधाबाई सिन्हा,टुकेश्वरी ध्रुव,धनेश्वरी यादव बनवास यादव,ठगन सिन्हा, फुलेश्वरी यादव,मोहनबाई धीवर, डिगेश्वरी चंद्राकार,नानकुनिया पराधी, गणेशिया ध्रुव,कुमारी ध्रुव,अक्ती मानिकपुरी,पुनई पटेल,धनवंतरी यादव,रमशिला पटेल,बैनबाई सतनामी,खेमिन साहू,ललिता साहू, रामबाई ध्रुव,बनवासा यादव आदि करेंगे।
अशोक कश्यप राज्य आंदोलनकारी सत्याग्रह आंदोलन प्रभारी जिला संगठन प्रभारीमो.9009087379