Blogछत्तीसगढ़

पीएम श्री बृजराज पाठशाला में समर कैंप के चौथे दिवस बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले एवं जलपात्र

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द पीएम श्री बृजराज पाठशाला में आयोजित समर कैंप के चौथे दिवस विद्यार्थियों के लिए योग, जुम्बा, प्रेरणा गीत एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समर कैंप का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा पक्षियों के प्रति प्रेम एवं संवेदनशीलता को प्रदर्शित करने वाली गतिविधियाँ रहीं। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए घोंसले तथा पानी पीने हेतु कोटर (जलपात्र) तैयार किए। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति दया एवं प्रकृति से जुड़ाव का संदेश दिया गया।

क्राफ्ट गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने फूलों की सुंदर दोलची बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योग एवं जुम्बा के माध्यम से बच्चों ने स्वास्थ्य एवं फिटनेस का महत्व जाना, वहीं प्रेरणा गीतों ने उनमें सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर शाला की छात्रा अनन्या साहू के जन्मदिवस पर उनकी माताजी श्रीमती रेशमा साहू द्वारा नेवता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को खीर, पूड़ी एवं केक वितरित किया गया। साथ ही डी.एम.एस. संकुल समन्वयक डोरा सर की सुपुत्री मंजुल का जन्मदिवस भी शाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केक काटकर बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई।

जन्मदिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जप कर मंत्रोपचार किया गया तथा दोनों बालिकाओं के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।

समर कैंप में प्रतिदिन लगभग 75 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं और विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम में संकुल समन्वयक श्री सुरेंद्र चंद्राकर, प्रधान पाठक गोमती साहू शिक्षक भरती सोनी,खेमिन साहू, दुर्गा यादव, स्वाति सिन्हा,बम्लेश्वरी दुबे, सहित विद्यालय परिवार शामिल रहा। कार्यक्रम उत्साह, आनंद मय, एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button