संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद। जिले के ढिल्लन फौजी ढाबा में दिनांक 04 जून 2026 को जेसीबी मशीन मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जेसीबी मशीन मालिक शामिल हुए। इस दौरान मशीनों के संचालन हेतु निर्धारित रेट, व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता बनाए रखने, मशीन मालिकों के हितों की रक्षा करने तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामूहिक रूप से सामना करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति भी सर्वसम्मति से की गई।
नवगठित कार्यकारिणी में सूर्या चंद्राकर (बेलसोंडा) को अध्यक्ष, मोनेश यादव (बम्हनी) को उपाध्यक्ष, मोहन्द्र साहू (समोदा) को उपाध्यक्ष, नंदलाल साहू (आरंग) को कोषाध्यक्ष, उत्तम कोसले (कुरुद) को सचिव तथा लिलाधर जोशी (घोड़ारी) को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जेसीबी मशीन मालिकों के हितों की रक्षा, उचित रेट निर्धारण तथा संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समय-समय पर सदस्यों की बैठक आयोजित कर समस्याओं पर चर्चा की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार प्रशासन के समक्ष मांगें रखी जाएंगी।बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जेसीबी मशीन मालिक एवं यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की एकता और मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।