छत्तीसगढ़
छेर छेरा में दिखा बच्चो और युवाओं का उमंग
संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द। ग्राम खैराभाठा में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्वों में से छेरछेरा तिहार की उमंग इस सोमवार पौष मास की पूर्णिमा पर नजर आई। नई फसल घर आने की खुशी में अन्नदान और फसल उत्सव के रूप में छेरछेरा का पर्व मनाया गया। इस दिन एक तरफ जहां बच्चे सुबह-सुबह लोगों के घर जाकर छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेर हेरा की आवाज लगाते हैं तो वहीं ग्रामीण युवा इस दिन घर घर जाकर डंडा नृत्य पेश करते हैं। इन दिनों धान की मिसाई हो जाने के चलते गांव में घर-घर धान का भंडार भरा हुआ है। इसी अन्नपूर्णा के भंडार से अन्न का छोटा अंश बच्चों और युवाओं को प्रदान किया जाता है।