छत्तीसगढ़

सत्याग्रही किसान सिरपुर,तुमगांव,पिथौरा,बसना

पत्रकार कुंजूरात्रे महासमुंद ,महासमुंद क्षेत्र से राज्य आंदोलन के रजत जयंती राज्योत्सव में लेंगे भाग सैकड़ों कलाकार होंगे शामिल,तुमगांव में मनेगा जिले का राज्योत्सव माह तारीख होगा तय 23 अक्टुवर को राजधानी रायपुर के राज्योत्सव में – किसान मोर्चा

तुमगांव 19 अक्टुवर 2024। पूर्व निर्धारित कार्य क्रम अनुसार करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के अवैधानिक कार्यों,औद्योगिक प्रदूषण के विरुद्ध आंदोलनरत छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा का बैठक आज 19 सितंबर 2024 को दोपहर 03 बजे खैरझिटी राम जानकी मंदिर में बैठक सम्पन्न हुआ।बैठक के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे थे।अध्यक्षता के प्रदेश किसान नेता छन्नु साहू ने किया।विशेष अतिथि प्रदेश किसान नेता वेगेद्र सोनवेर थे।बैठक में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा, मजदूर संघ द्वारा 01 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़िया श्रमिकों के मृत्यु पर करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य गेट में मीटिंग,हाइवे रास्ता बंद आयोजन पर किसान मोर्चा,मजदूर संघ द्वारा पदयात्रा,मुख्यमंत्री जनदर्शन,जिलाधीश महासमुंद से संविधान का पालन कराने,माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर किसानों की जीत को लागू कराने रणनीति बनाया गया। राजधानी रायपुर में राज्य आंदोलनकारियों के रजत जयंती राज्य उत्सव कार्यक्रम पर सत्याग्रही किसन सिरपुर,तुमगांव, महासमुंद,पिथौरा,बसना,सरायपाली, बागबाहरा क्षेत्र से राज्य आंदोलन के रजत जयंती राज्योत्सव में भाग लेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो कलाकार होंगे शामिल।जिले का राज्योत्सव कार्यक्रम तुमगांव में मनेगा माह तारीख होगा तय 23 अक्टूबर राजधानी के राज्योत्सव कार्यक्रम में। बैठक में हेमसागर पटेल,दशरथ सिन्हा,नाथूराम सिन्हा, लीलाधर पटेल,परसराम ध्रुव,अवध राम साहू,तोशन सिन्हा,धर्मेंद्र यादव, दौलत ध्रुव,कुमार बरिहा,बोधन यादव, प्यारेलाल धीवर,अमजद खान,बैसाखू सिन्हा,मोहन यादव,श्रीमती राधाबाई सिन्हा, टूकेश्वरी ध्रुव,रमशिला पटेल, श्याम बाई ध्रुव,पुस्वैया धीवर,बनवासा यादव,ठगन सिन्हा,कुलेश्वरी यादव, खेमिन साहू, शांति सिन्हा,रामबाई ध्रुव,निरु सिन्हा सहित सैकड़ों किसान, महिला किसान उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button