Blogखेलछत्तीसगढ़

खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य भोरिंग में योग दिवस मनाया गया।

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भोरिंग में।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग महासमुंद में 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें गणमान्य नागरिक, छात्रावास के स्टॉफ एवं छात्र, तुमगांव के खिलाड़ी, एकलव्य स्कूल के छात्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के विद्यार्थी एवं स्टॉफ, खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ी व अन्य विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अनलोम विलोम, कपालभाति, प्राणायाम, ध्यान आदि क्रियाएं की गई। नियमित योग करने संकल्प लिया। योगाभ्यास में एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य महेंद्र टंडन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य कामेश्वरी साहू, व्यायाम शिक्षक भोरिंग डॉ. सुनील कुमार भोई, जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर आदि शामिल हुए। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिसमें मॉडर्न पेंटाथलॉन खिलाड़ी अभिषेक निर्मलकर, निमेश मन्नाडे, आयुष निर्मलकर, अभिषेक नेहरू, रग्बी खिलाड़ी सुभाष शर्मा, भूपेंद्र साहू एवं झलक ध्रुव, बेसबॉल खिलाड़ी शालनी मानिकपुरी, केशरी साहू, तीरंदाजी खिलाड़ी डोमेश्वरी साहू को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button