छत्तीसगढ़

कमल विहार सेक्टर 4 में मिली अज्ञात महिला की सड़ीगली लाश, पहचान छुपाने लाश कों जलाया

कुंजूरात्रेमहासमुंद रायपुर । राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में कमल विहार सेक्टर 4 में झाड़ियों में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली जिसकी वजह से इलाके में हड़कंप मच गई टिकरापारा पुलिस ने मामलें में जानकारी देते हुए बताया है कि महिला के साथ बलात्कार की संभावना भी लग रही है और उसके बाद ही महिला की हत्या किया गया है। मौके पर फोरेंसिक की टीम ने कई अहम सुराग जुटाए है। जिससे ये पता चल सके कि महिला कौन है और कहा की रहने वाली है। मामलें में जानकारी देते हुए टिकरापरा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया है कि रायपुर के कमल विहार सेक्टर 4 में झाड़ी में अज्ञात महिला उम्र लगभग 32 से 35 वर्षीय का अधजली शव बरामद किया गया है।

अज्ञात महिला के संबंध या परिजनों के संबध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होनें पर थाना टिकरापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश रावटे के मोबाईल नम्बर 9479191037 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिसे प्रथम दृष्टया देखकर ये कहा जा सकता है कि महिला के साथ रेप हुआ होगा और उसके बाद उसके जलाकर मारने का प्रयास किया गया होगा। महिला का शव 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है। महिला के शव से कई सारे कीड़ें निकल रहे थे और महिला के बाएं हाथ को कीटकीटाणु ने बुरी तरह से नष्ट कर दिया है।

अज्ञात महिला का शव आग से जला हुआ है। जिसके कारण पहचान नही हो पाई है। अज्ञात महिला कान में टाप्स पहनी हुई है। महिला गले में मंगलसूत्र, पिंक कलर की चूड़ी, पिच कलर गोल्डन वर्क की साड़ी, पहनी है।

ज्ञात हो कि कमल विहार का अधिकतर इलाका सुनसान रहता है,यहा असामाजिक तत्वों का रात तक जमावड़ा रहता है,जो कि खुलेआम जुआ,शराब,गांजा, का सेवन करते है,कुछ दिन पूर्व ही कमल विहार में असामाजिक तत्वों द्वारा रात में एक मकान में पथराव कर घर का शीशा तोड़ दिया गया था सुबह से रात तक यहा, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है यह इलाका पूरी तरह असामाजिक तत्वों का ऐशगाह बन चुका है,यहा के रहवासियों ने बताया कि इस पूरे इलाके में नही होती पुलिस पेट्रोलिंग अनेको बार इस छेत्र के रहवासियों द्वारा पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाया गया है,पर कोई भी सुनवाई अबतक नही हुई,जिस वजह से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button