Blogछत्तीसगढ़

हाउसिंग बोर्ड मोड़ पर 30 लाख की लागत से बनेगा भव्य चौक

नपा परिषद की बैठक में विकसित भारत संकल्प चौक निर्माण का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित  

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद।नगर पालिका परिषद की बैठक में एक नया महत्वपूर्ण प्रस्ताव के रूप में विकसित भारत संकल्प चौक निर्माण के प्रस्ताव को लाकर ध्वनिमत से पारित कराया गया।

उक्त जानकारी नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, प्रतिपक्ष नेता नानू भाई (हरबंस सिंह), पार्षदगण सुनैना पप्पू ठाकुर, सीता डोंडेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी घनीराम यदु, जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़, निश्चय पूनम चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजेन्द्र चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष अमृत साहू, शुभ्रा मनीष शर्मा, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी, एल्डरमेन हनीश बग्गा, मोहन साहू, प्रभा साहू, मधु यादव, लालविजय प्रताप सिंह देव, सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र जैन एवं विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी ने बताते हुए कहा कि –

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष जनसेवा के पूरे होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि प्रदेश के 38 स्थानों पर विकसित भारत सेवा ज्योति संकल्प चौक का निर्माण कराया जावेगा। जिसके तहत क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने निर्देश दिया था कि न.पा. की सामान्य बैठक में प्रस्ताव लाकर शहर में चौक निर्माण कराया जावे। इसके लिए भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने पालिका परिषद की बैठक के चंद घंटों पूर्व बैठक लेकर सभी भाजपा पार्षदों को चौक निर्माण – सेवा ज्योति संकल्प चौक का प्रस्ताव लाने को कहा था।

इसके अलावा बैठक में कहा गया था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 10 करोड़ की सौगात नए बस स्टैंड निर्माण व नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन के लिए दी है तथा शासन से प्राविधिक स्वीकृति प्राप्त हो जाने पर पालिका परिषद की बैठक में ध्वनिमत से पारित कराया जावे।

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने बताया कि परिषद की बैठक में विकसित भारत संकल्प सेवा चौक निर्माण के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया गया तथा यह चौक हाउसिंग बोर्ड जाने से पहले मोड़ पर महानदी रेसीडेंसी के सामने चौक में निर्माण होना है। लगभग 30 लाख की लागत से भव्य चौक निर्माण होगा जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 की परिकल्पना – आत्मनिर्भर भारत पर आधारित होगा। प्रदेश में प्रस्ताव पास कराने वाली महासमुंद नगर पालिका अव्वल स्थान पर रही।

इसके अलावा जनहित के मुद्दों पर भी आम सहमति बनी है। लभरा के आगे फिंगेश्वर मोड़ पर नया बस स्टैंड निर्माण पर भी सहमति बनी है। ग्राम पंचायत की एन.ओ.सी. मिल गई है, ऐसा परिषद में बताया गया। माता कर्मा जी की आदमकद प्रतिमा ओव्हर ब्रीज के नीचे चौक पर निर्माण के साथ भारत माता चौक निर्माण शहर की देवी मां महामाया गेट निर्माण की स्वीकृति हुई

छोटी हेडलाइन:* `नपा में विकसित भारत संकल्प चौक का प्रस्ताव पारित`

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button