Blogछत्तीसगढ़

50 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले के सप्लायर आरोपी बिस्वामित्र साहू बलांगीर (उड़ीसा) से गिरफ्तार।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द बसना अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को जड़ से खत्म करने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना बसना पुलिस (जिला महासमुंद) ने अपराध क्रमांक 424/2026 के तहत मामले की इंड टू डंड विवेचना कार्यवाही करते हुए 50 किलोग्राम गांजा तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर बिस्वामित्र साहू को बलांगीर (उड़ीसा) से गिरफ्तार किया गया।

मामला इस प्रकार से है कि दिनांक 08.08.2026 को थाना बसना क्षेत्र के पलसापाली नाका में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार (नंबर OD 03 P 7254) से 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर आरोपी आशीष सिंह निवासी पंडरिया कला जिला सीधी (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया था तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा था। पूछताछ के दौरान आशीष सिंह ने बताया था कि सोनपुर उड़ीसा के गांजा सप्लायर बिस्वामित्र साहू से गांजा लिया था और इसे अपनी क्रेटा कार में भिलाई ले जा रहा था।

विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य सप्लायर बिस्वामित्र साहू की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, दिनांक 01.10.2026 को बलांगीर (उड़ीसा) में आरोपी के पता ठिकाने की जानकारी मिलने पर, ठिकाने पर दबिश देकर पकड़ा गया एवं पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने क्रेटा कार (क्रमांक CG 04 AQ 6466) में 50 किलो गांजा लोड किया था और उस पर फर्जी नंबर प्लेट (OD 03 P 7254) लगाकर भेजा था। इसके बाद पुलिस ने 01.10.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश जेल भेजा गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी(मुख्य गांजा सप्लायर)-*

01- बिस्वामित्र साहू पिता अंखड साहू, उम्र 46 साल, निवासी कमघाट, थाना कन्टामाल, जिला बौद्ध (उड़ीसा)।

 

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी (गांजा परिवहनकर्ता) (08-08-26)*

01- आशीष सिंह पिता शैलेंद्र सिंह उम्र 31 निवासी पंडरिया कला जिला सीधी (म.प्र.)।

पूर्व में जप्त सम्पत्ती-

01- 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा।

02- एक क्रेटा वाहन।

03- मोबाइल फोन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button