Blogछत्तीसगढ़

सेनकपाट में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए अशवंत तुषार साहू, आयोजकों ने किया भव्य स्वागत

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद विधानसभा के सिरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेनकपाट में आयोजित रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अशवंत तुषार साहू, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, छत्तीसगढ़ एवं संस्थापक, राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं उनके साथियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अशवंत तुषार साहू ने ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांवों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी लोक परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागी बनना हमेशा आत्मीय अनुभव होता है। गांव की संस्कृति, परंपरा और लोगों का स्नेह ही हमारी सामाजिक शक्ति है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button