Blogछत्तीसगढ़

वैलेंटाइन डे के विरोध में बजरंग दल महासमुंद ने निकाली बाइक रैली 

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। शनिवार को महासमुंद बजरंग दल ने शहर में वैलेंटाइन डे के विरोध में बाइक रैली निकाली। शहर के संजय कानन, संत रविदास गार्डन, इमली भाठा गार्डन, बीटीआई रोड स्थित गार्डन सहित अन्य गार्डन में बाइक रैली के माध्यम से पहुंचे। टाउन हॉल के पास स्थित गार्डन में एक प्रेमी युगल व दलदली रोड बगीचा में एक जोड़ी को देखा। उन्हें समझाइश देकर सुरक्षित जाने के लिए कहा गया। बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि ऐसे प्रेमी जोड़े जो वैलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं उन्हें ऐसा कृत्य करने से रोकना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। वेलेंटाइन डे हमारे देश की संस्कृति नहीं है, फिर भी कई लोग इस दिन पर फूहड़ता का परिचय देते हुए अश्लील कृत्य करते हैं। इस दिन मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाते हैं। आज ही के दिन पुलवामा हमले में हमारे देश के 40 जवान शहीद हुए थे। उन शहीद जवानों की शहादत को याद करते हुए यह दिन उन्हें श्रद्धांजलि देने का है। देश के युवाओं को इन्हीं मूल्यों को समझाने के लिए बजरंग दल द्वारा वैलेंटाइन डे का विरोध किया जाता है। इस बाइक रैली में बजरंग दल से छबि सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी गुड्डा सिन्हा, गौ रक्षा प्रमुख सुमन सेंद्रे, दीपक सिन्हा, कराटे मास्टर नीलकंठ साहू, चंदन नेताम, गोलू सिन्हा, राहुल ध्रुव, राहिल गुप्ता, वासु चंद्राकर, मोहन पटेल, नसीब टांडी, शिव नायक, सागर चंद्राकर, करण यादव, निखिल महानंद, लोकेश, त्रिलोक ठाकुर, निखिल महानंद, बिंदेश्वर, निहाल, सत्येंद्र ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, प्रतीक साहू, भावेश चक्रधारी, टिकेश्वर चक्रधारी, नारायण साहू, सूरज सिंह, आकाश खत्री, दिनेश सिंह, नागेश्वर साहू, राजू मानिकपुरी, पुरस्कार देवदास, आकाश राज, रामेश्वर साहू, रोशन सेन, लक्की यादव, शुभम यादव, रोशन गिरि, नीलकंठ निषाद, देव, मोक्ष, आकाश, वासु खत्री, शुभम सीता डोंडेकर, समीर यादव, दिलीप यादव, राजेंद्र कुमार, बृजेश कुमार चंद्राकर, सुदर्शन चंद्राकर, हरिनारायण गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button