Blogछत्तीसगढ़

आरोपियों के कब्जे से 01 देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस और 3 लाख 25 हजार रुपये नगद जप्त।

कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 अंतराज्यीय आरोपी गिरफ्तार।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द जिला महासमुंद थाना बसना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही के तारतम्य में दिनांक 09-10/08/2026 की दरमियानी रात पलसापाली बेरियर पर सघन वाहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ओड़िशा की ओर से आ रही एक बिना नंबर की सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरिस कार (जिसके पीछे पीली टी.सी. प्लेट MP07/C0011/TC लगी थी) को संदेह के आधार पर रोका गया। कार में चार व्यक्ति सवार थे, जिनका आचरण अत्यंत संदिग्ध था। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर कार के डेशबोर्ड/सीट के पास से 01 नग .315 बोर का देशी कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस बरामद हुआ] साथ ही कार में रखे एक बैग से 3,25,000/- (तीन लाख पच्चीस हजार) रुपये नगद भी बरामद हुए। इसके अतिरिक्त आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी में 04 मोबाइल जप्त किए गए। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे सभी एक राय होकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत ओड़िशा के बलांगीर से गांजा खरीदने आये थे। रास्ते में पुलिस या किसी भी बाधा को दूर करने तथा जान से मारने की नीयत से यह अवैध हथियार (देशी कट्टा) रखा था। गांजा सप्लायर से संपर्क न हो पाने के कारण वे बिना गांजा लिए 3.25 लाख रुपये नगदी रकम लेकर वापस लौट रहे थे। इस पुख्ता जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर बसना पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए चारों आरोपियों को मौके पर ही अभिरक्षा में लिया गया। जिला महासमुंद थाना बसना पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही इस हथियारबंद गिरोह को गिरफ्तार करने में बसना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना बसना में धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं 61(2)(क) बी.एन.एस. (भारतीय न्याय संहिता) का मामला दर्ज कर दिनांक 10/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

01-उमाशंकर शर्मा पिता सुरेश शर्मा (उम्र 41 वर्ष), निवासी- ग्राम देवरी, पोस्ट मेहगांव, थाना मेहगांव, जिला भिंड (मध्यप्रदेश)।

02- आकाश काकर शर्मा उर्फ गोलू पिता विजय कुमार (उम्र 27 वर्ष), निवासी- गांव बरोही, थाना बरोही, जिला भिंड (मध्यप्रदेश)।

03- शिवम शर्मा पिता त्रियोगी नारायण शर्मा (उम्र 26 वर्ष), निवासी- गांव बरोही, थाना बरोही, जिला भिंड (मध्यप्रदेश)।

04- शनि सिंग उर्फ संदीप पिता खजान सिंग (उम्र 32 वर्ष), निवासी- गांव गरीकरना, थाना खैरागढ़, जिला आगरा (उत्तरप्रदेश)।

जप्त संपत्ति-

01- नगदी रकम: 3,25,000/- रुपये (तीन लाख पच्चीस हजार रुपये )।

02- अवैध हथियार: 01 नग .315 बोर का देशी कट्टा (Pistol) एवं 03 नग जिंदा कारतूस।

03- एक सफेद रंग की कार (अस्थायी टी.सी. प्लेट MP07/C0011/TC), अनुमानित कीमत – लगभग 15,00,000 रुपये।

04- 04 नग मोबाईल अनुमानित कीमत– लगभग 1,00,000 रुपये।

कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 19,25,000 रुपये (उन्नीस लाख पच्चीस हजार रुपये)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button