संपादक कुंज कुमार रात्रे 
महासमुन्द 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम – महिला प्रकोष्ठ ईशर गवरा पूजा उत्सव समिति अयोध्या नगर महासमुंद के तत्वाधान में सर्वप्रथम ईशर गवरा की पूजा अर्चना पश्चात् अयोध्या नगर महासमुंद से विशाल रैली आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुई फिर शहर के हृदय स्थली अमर शहीद वीर नारायण सिंह प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा में माल्यार्पण, पुष्प अर्पण किया गया। जल, जंगल जमीन की रक्षा एवं संवैधानिक अधिकारो के प्रति जागरूकता एवं आदिवासी संस्कृति को बचाये रखने के उद्देश्य से विश्व आदिवासी दिवस दुनिया भर में मनाई जाती है। इस वर्ष का थीम है – आदिवासी पारंपरिक दाइयों का सम्मान – जीवन एवं स्वास्थ रक्षा। इन बातों पर प्रकाश डाला गया, फिर जयघोष के साथ, नृत्य मंडली प्रस्तुति के साथ विशाल रैली पुनः ईशर गवरा चौक अयोध्या नगर पहुंची । समिति की ओर से वरिष्ठ जनों का श्रीफ़ल एवं गमछा पहनाकर सम्मान किया गया एवं मनमोहक प्रस्तुति के लिए नृत्य मंडली का सम्मान किया गया। मिष्ठान वितरण पश्चात् कार्यक्रम का समापन हुआ । समिति की ओर से महेश कुमार ध्रुव सचिव द्वारा मातृ शक्ति, पितृ शक्ति एवं समाजजनों तथा मोहल्ले वासियों का आभार व्यक्त किया गया।