Blogछत्तीसगढ़

सेनानी परिवारों के उत्थान के लिए मंत्री ओपी चौधरी से आवश्यक पहल की मांग  

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला महासमुंद के प्रमुखों ने आज यहां बरोंडा चौक पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का स्वागत कर उन्हें सेनानी परिवारों की भावनाओं से अवगत कराया और उनके उत्थान विषयक कुछ मांगें भी रखी। साथ ही जिले के 146 स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को सहेजने के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए शासन स्तर से सहयोग का अनुरोध किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष नारायण नामदेव ने बताया कि जिले के 144 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की शिला-पट्टिका एवं प्रतिमा स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। तत्संबंध में प्रस्तावित स्मृति सदन हेतु शासन से सहयोग की मांग की गई है। सेनानी परिवारों के उत्थान के लिए इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए शासन स्तर से आवश्यक पहल की मांग भी की गई। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सेनानी परिवार की भावनाओं के अनुरूप आवश्यक पहल का निवेदन मंत्री ओपी चौधरी से किया। इस मौके पर संगठन के चित्रसेन गिरी, कुबेर प्रकाश गिरी, संजय गिरी, शेषनारायण नामदेव, रोमांतक गिरी, बसंत चंद्राकर, आनंद गिरी, संजीव साव, खुमान चंद्राकर, योगेश जैन आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button