Blogछत्तीसगढ़

भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा आज

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द। भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद द्वारा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन कल 31 अक्टूबर शनिवार को किया जा रहा है। यह पदयात्रा दोपहर 2:30 बजे हाई स्कूल मैदान महासमुंद से प्रारंभ होगी और विशाल मेगा मार्ट के पास इसका समापन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने इस पदयात्रा को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और प्रदेश में बढ़ रही अराजकता के विरोध में एक जनजागरण अभियान के रूप में आयोजित किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष येतराम साहू ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और यह समय घर से निकलकर लोकतंत्र को मजबूत करने का है। यह पदयात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभावना का प्रतीक है। जिला भाजपा ने सभी से निर्धारित समय पर हाई स्कूल ग्राउंड में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button