Blogछत्तीसगढ़

श्वेत वस्त्रधारी ब्रम्हा कुमार कुमारी भाई बहनों ने बहुत ही उमंग के साथ दीपावली पर्व मनाया, दीपों की

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तुम गांव रोड़ स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन में श्वेत वस्त्रधारी ब्रम्हा कुमार कुमारी भाई बहनों ने बहुत ही उमंग के साथ दीपावली पर्व मनाया, दीपों की जगमगाहट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्नेहपूर्ण वातावरण के साथ दीपोत्सव मनाया गया जिसमें प्रेम स्नेह और खुशियों का सन्देश दिया गया सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रिती दीदी ने दीपावली पर्व के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा यह पर्व केवल बाहरी दीपों को जलाने तक सीमित नहीं है बल्कि आत्म जाग्रति और ज्ञान के प्रकाश से मन के भीतर के अन्धकार को मिटाने का पर्व है , दीपावली पर् घर की साफ सफाई की जाती है ठीक उसी प्रकार आध्यात्मिक सोच हमें अपने भीतर के मैले मैले संस्कार ईर्ष्या क्रोध नफरत के पूराने नकरात्मक विचारों को बाहर निकालने का भी सन्देश देता है ,नये वस्त्र पहनना हमें सकारात्मक विचारों के प्रति जागरूक करता है , इस पर्व पर व्यापारी पुराने खाते बन्द कर नया खाता शुरू करते हैं और आध्यात्मिकता हमें  श्रेष्ठ कर्म करना सिखाता है जैसे दुसरो को क्षमा करना, पुण्य कर्म ही करना  ,तो ऐसी शुभ दीपावली हमें मनानी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button