संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के दो महिला खिलाड़ियों कुमारी सोनिया बंदे पिता स्वर्गीय कार्तिक बंदे कुमारी दिव्या सिन्हा पिता स्वर्गीय लक्ष्मीचंद सिन्हा को छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दिए जाने हेतु नाम घोषित किया गया है… महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि दोनों महिला खिलाड़ी विगत 10 वर्षों से महासमुंद जिला की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य हैंडबॉल टीम को प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं और कई पदक प्राप्त करते हुए महासमुंद जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है इस उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा दोनों महिला खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है… महासमुंद जिला को इस नई उपलब्धि प्राप्त होने पर महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी महासमुंद विधानसभा विधायक माननीय योगेश्वर राजू सिन्हा जी माननीय विनय लगेह जिलाधीश महासमुंद माननीय पुलिस अधीक्षक महासमुंद महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष माननीय प्रदीप चंद्राकर भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय ऐतराम साहू माननीय चंद्रहास चंद्राकर अध्यक्ष बीज निगम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के संरक्षक माननीय विनोद सेवन लाल चंद्राकर छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के कर्णधार माननीय बशीर अहमद खान छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के महासचिव समीर अहमद खान मनोज कुमार धृतलहरे जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवक कल्याण बीआर देवांगन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री नंदकुमार सिंह सहायक संचालक सुश्री अंजलि बरमाल जिला खेल अधिकारी महासमुंद एवं महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के समस्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों की ओर से दोनों खिलाड़ी एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं…..
