Blogछत्तीसगढ़

सरायपाली ब्लाक सारथी समाज के लिये राजेन्द्र कुमार सहिस अध्यक्ष निर्वाचित हुए

शुभाष बंछोर निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द सरायपाली: छत्तीसगढ़ घासी घसिया सहिस सारथी समाज कल्याण समिति’ जिला महासमुन्द अंतर्गत विकास खण्ड सरायपाली के लिये के आर सागर प्रांताध्यक्ष के दिशानिर्देशन में जिलाध्यक्ष तुलेन्द्र सागर द्वारा सामाजिक नियमानुसार विकास खण्ड स्तरीय निर्वाचन का विधिवत अधिसूचना जारी किया गया । जिसके तहत अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिये नामनिर्देशन अधिसूचना जारी किया गया था । जिसमे अध्यक्ष पद के लिये तीन उम्मीदवार कोषाध्यक्ष के एक उम्मीदवार एवं सचिव के एक उम्मीदवार ने नामनिर्देशन फार्म जमा किया गया। बाद में सचिव पद के लिये उदय कुमार सारथी ने अपना नामनिर्देशन वापस ले लिया।जिसमे अध्यक्ष पद हेतु आज दिनांक 19/07/2026 दिन रविवार को ग्राम केजुवां सरायपाली में मतदान हुआ । इस चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार थे ,जिसमें हरिशंकर मांझी कसडोल को 14मत, उपेन्द्र सोना चारभाठा को 115मत, राजेन्द्र कुमार सहिस महलपारा सरायपाली को 335मत प्राप्त हुए तथा 17 मत अविधिमान्य पाए गये इस प्रकार कुल 481 मतदाता ने अपने मत का उपयोग किया। जिसमे राजेन्द्र कुमार सहिस ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी उपेन्द्र सोना से 220 मतो से विजयी हुए। इसी सुभाष बन्छोर इच्छापुर वाले निर्विरोध ब्लाक कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। ब्लाक सचिव पद हेतु एक मात्र उम्मीदवार उदेकुमार सारथी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था ,किन्तु उनके द्वारा नाम वापस लिए जाने के कारण यह पद रिक्त रह गया है।आज के चुनाव में मतदाताओं ने काफी उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। मतदान को सम्पन्न कराने में समाज के जिला अध्यक्ष तुलेन्द्र सागर , जिला सचिव जयकुमार सारथी, पर्यवेक्षक बसना ब्लाक अध्यक्ष आर एल बाघ, सरायपाली कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी (सामाजिक) चन्द्रसाय मांझी, पीठासीन अधिकारी सुरेश आस्तुरा , सुअरमाल बागबाहरा सचिव डिगेस सागर ,पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष तेज प्रकाश बंछोर, संरक्षक सीताराम बाघ, प्रकाश साण्डे, बसना ब्लाक उपाध्यक्ष कीर्ति राम बेहरा , सचिव अशोक कुमार पाण्डे , कोषाध्यक्ष नेहरु बेहरा, शंकर पाण्डे , सरायपाली ब्लाक संरक्षक कुमरमणि मांझी, युवा नेता टिंकू बाघ का विशेष सहयोग रहा। विजयी उम्मीदवार की नाम का घोषणा जिलधय द्वारा किया गया सभी को बधाई शुभकामनाएं सहित पूरे समाज को एकजुटता के साथ कार्य करने प्रेरित किया गया। बहुत सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुआ। इस निर्वाचन में पुलिस थाना सरायपाली का भी विशेष सहयोग रहा उन्हें भी बहुत बहुत धन्यवाद। अंत मे कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्र साय मांझी ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया और निर्वाचन सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button