Blogछत्तीसगढ़

जर्जर स्कूल भवन के लिए 20 लाख की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सृष्टि अमर चंद्राकर के नेतृत्व में ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। ग्राम पंचायत सिरपुर के आश्रित ग्राम खमतराई स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का भवन अत्यंत जर्जर होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भवन की जर्जर हालत को लेकर पिछले साल भी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सृष्टि अमर चंद्राकर ने एक पत्र प्रशासन को प्रेषित किया था। इस बार शिक्षा सत्र शुरू हो गई है। ग्रामीण अपने बच्चों को जर्जर स्कूल में पढ़ने भेजने से कतरा रहे हैं।

उक्त स्कूल के नवीन भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि तत्काल स्वीकृत करने की मांग को लेकर आज जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सृष्टि अमर चंद्राकर के नेतृत्व में ग्राम खमतरई के सरपंच, उप सरपंच एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से भेंट कर उनके समक्ष समस्या रखी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री देवांगन, विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

ज्ञापन में बताया गया कि कलेक्टर कार्यालय (शिक्षा) के आदेश के तहत जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button