संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद। आज 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 साल सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर इसे विश्वास, विकास आैर जनकल्याण के 12 वर्षीय उत्सव के रूप में देखा जा रहा है। इस स्वर्णीम अवसर पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में देश का आर्थिक विकास, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीबों का सशक्तिकरण शामिल है। इसके साथ ही, उन्होंने लगातार सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया है। पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज 9 जून 2026 तक उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए हैं। अब वे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत डिजिटल पेमेंट की दुनिया में भारत ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। यूपीआई के जरिए करोड़ों लोग आज पल भर में मोबाइल से पैसे भेजते हैं। जन धन योजना के तहत करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खोले गए, जिससे सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लोगों के खातों में पहुंचने लगा। गरीब कल्याण और बुनियादी सुविधाएं, मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ से अधिक गरीबों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। करोड़ों गरीबों को पक्के घर पीएम आवास योजना के तहत और हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंचाने जल जीवन मिशन के तहत का काम पूरा हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा) को मजबूत बनाने देश भर में हाईवे (राजमार्गों) का जाल बिछा है। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें शुरू हुई हैं और रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। हवाई यात्रा का विस्तार कर उड़ान योजना के जरिए छोटे शहरों को हवाई यात्रा से जोड़ा गया है, जिससे आम आदमी भी हवाई जहाज में सफर कर पा रहा हैं जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाकर देश को एक संविधान के तहत लाया गया। भारत की पहल पर पूरी दुनिया में 21 जून को’अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत ने सफल जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता की, जिससे वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ा है।
साहू जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भी विकास से अछूता नहीं रहा। प्रदेश को रेल, सड़क, आवास, स्वास्थ्य, और जनजातीय संस्कृति के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में लाखों गरीबों को पक्के घर मिले हैंं। नवा रायपुर में भारत के पहले ग्रीन कॉन्सेप्ट वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन और देश के पहले जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण श्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल में हुआ है। राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, कई नई रेल लाइनों, और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत से कनेक्टिविटी में भारी सुधार हुआ है। नागपुर-झारसुगडा प्राकृतिक गैस पाइप लाइन से राज्य के 11 जिलों को नेशनल गैस ग्रिड से जोड़ा गया है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिला है। राज्य के विभिन्न जिलों जैसे मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, और दंतेवाड़ा में नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी मिली है।
साहू जी ने कहा कि पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्षीय कार्यकाल में हमारे महासमुंद जिले के विकास को नई ऊँचाई मिली है। जिले में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए नया मेडिकल कॉलेज निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और कमजोर जनजातीय समूहों के लिए पीएम जन-मन योजना के तहत हजारों गरीबों को पक्के मकान दिए गए हैं। शहर के बहुप्रतिक्षित माँग ओव्हरब्रिज की साैगात भी मोदीजी के कार्यकाल की उपलब्धि है। जल संचय जनभागीदारी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा महासमुंद को देशभर में पहला स्थान दिया गया है। आवागमन को आसान बनाने के लिए बेलसोंडा रेलवे फाटक का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। बेलसोंडा में ओव्हरब्रिज का निर्माण प्रगति पर है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से हजारों गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण और सुरक्षित प्रसव के लिए आर्थिक मदद मिली है। परीक्षा पर चर्चा’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जिले के छात्रों को सीधा प्रधानमंत्री से जुड़ने और मार्गदर्शन पाने का अवसर मिला है। अब वह दिन दूर नहीं भारत की गिनती विकसित देशों में होगी।
