Blogछत्तीसगढ़

डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ई-रिक्शा मरम्मत का खर्च नगरपालिका वहन करे

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द, 25 मई 2026:* नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने आज कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर प्रतिनियुक्ति मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज खाण्डे को ज्ञापन सौंपकर सफाई दीदियों एवं सफाई मित्रों के सेवा समय में तत्काल परिवर्तन की मांग की।  राठी ने कहा कि वर्तमान में सफाई दीदियाँ सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वार्डों में कचरा कलेक्शन कर सेंटर में छंटाई का काम करती हैं। मानवीय दृष्टिकोण से यह उचित नहीं है। जिले में 46 डिग्री तापमान चल रहा है, नवतपा लग चुका है। दोपहर में सड़कें वीरान हो जाती हैं लेकिन सफाई दीदियाँ भयंकर लू में सेवा देती हैं। जनहित में इनके सेवा समय को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाए।

ई-रिक्शा मरम्मत पर आपत्ति

उपाध्यक्ष राठी ने बताया कि ई-रिक्शा खराब होने पर सफाई दीदियाँ स्वयं अपने खर्च से मरम्मत कराती हैं जो अनुचित है। 8000 रुपये की तनख्वाह में घर चलाना होता है, उसके बाद रिक्शा बनाने का बोझ डालना गलत है। रिक्शा की मरम्मत नगरपालिका के खर्च से होनी चाहिए। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा SBM के माध्यम से पूरे फंड की व्यवस्था रहती है।

शासन की कल्याणकारी योजनाएं

राठी ने कहा कि शासन ने सफाई कर्मियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी व विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रयासों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सप्ताह में एक दिन अवकाश का निर्णय भी लिया है। पहले यह लाभ नहीं मिलता था।उपाध्यक्ष राठी ने मांग की कि सेवा समय में परिवर्तन तत्काल किया जाए क्योंकि 20-25 दिन बाद मानसून आ जाएगा। केवल एक माह की बात है इसलिए शीघ्र आदेश जनहित में आवश्यक है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता हनीश बग्गा, दिनेश रूपरेला, आकाश पाण्डेय उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button