Blogछत्तीसगढ़

महासमुंद में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित हैप्पीनेस प्रोग्राम का सफल समापन हुआ

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित हैप्पीनेस प्रोग्राम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह और सकारात्मकता की एक नई शुरुआत बनकर सामने आया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योग, ध्यान एवं विशेष रूप से सुदर्शन क्रिया का अभ्यास सीखा।

सुदर्शन क्रिया एक शक्तिशाली श्वास तकनीक है, जो तनाव, चिंता, अवसाद और नकारात्मक विचारों को कम करने में सहायक है। इसके नियमित अभ्यास से मानसिक शांति, बेहतर नींद, आत्मविश्वास, ऊर्जा एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। प्रतिभागियों ने अनुभव किया कि कुछ ही दिनों में उनके भीतर शांति, आनंद और नई ऊर्जा का संचार हुआ।

यह विशेष कार्यक्रम गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव एवं आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएस पूजा जिंदल जी द्वारा किया गया | कार्यक्रम के सफल समापन के साथ ही प्रतिभागियों ने इसे अपने जीवन में एक नई शुरुआत बताया।

आर्ट ऑफ लिविंग का अगला हैप्पीनेस प्रोग्राम 10 जून से 14 जून तक राम जानकी मंदिर हॉल, महासमुंद में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button