रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द दिनांक 23.01.2026 को थाना सांकरा पुलिस को एक कार मारुती सुजुकी इको वाहन क्रमांक MP05 ZE8685 मे गांजा तस्करी की गोपनीय सुचना प्राप्त हुई थी, जिस पर थाना सांकरा पुलिस द्वारा नेशनल हाइवे पर स्टाफ तैनात किया गया था।
ज्ञात वाहन के प्रकार अनुरूप सामने से आते ईको कार पर संदेह होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, तब उक्त मारूती सुजुकी इको वाहन के चालक अपनी वाहन रोकने के बजाय तेज गति से पुलिस स्टाफ को कुलचने की कोशिश की थी और पुलिस स्टाफ की सतर्कता से वह सुरक्षित बचा किन्तु गांजा वाली गाड़ी अनियंत्रित होकर थाना के स्टाफ के गाड़ी से टकरा दिए, जिससे स्टाफ की वाहन जल गई थी, आरोपी अपनी उक्त इको वाहन को वही छोड़कर भाग गए थे।
उक्त वाहन में गांजा 39.680 किलो कीमती 19 लाख 84 हजार रुपए परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन- कार मारुती सुजुकी इको वाहन क्रमांक एमपी 05 जेडई 8685 कीमती- 8 लाख को जप्त कर अपराध क्रमांक 19/26 पंजीबद्ध किया गया। उक्त घटना की जॉंच एवं फरार आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा दोनों आरोपी परिवहनकर्ता राकेश चौकसे पिता तुलसीराम चौकसे उम्र 32 साल निवासी पनागर, नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश, जो कि ट्रक चलाने का काम करता है एवं दुसरा आरोपी फारवर्ड लिंक एवं वाहन स्वामी मोनू राय पिता जगत सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी पिपरिया जिला होशंगाबाद, मध्यप्रदेश, जो कि पहले चाउमिन ठेला चलाता था व पिछले डेढ साल से गांजा ले जा के पुड़िया बना के बेचने का काम कर रहा है। उक्त दोनो आरोपियों को मध्यप्रदेश जा के गिरफ्तार कर थाना सांकरा लाया गया है प्रकरण मे अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
प्रकरण –
थाना – सांकरा
अपराध क्रमांक – 19/26
अवैध मादक पदार्थ गांजा – 39.680 किग्रा जब्त
कीमती- 19 लाख 84 हजार रुपए
परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन – कार मारुती सुजुकी इको
वाहन क्रमांक- MP05ZE8685
कीमती – 8 लाख रूपये
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
परिवहनकर्ता
01. राकेश चौकसे, पिता तुलसीराम चौकसे उम्र 32 साल निवासी पनागर, जिला नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश
फॉरवर्ड लिंक एवं वाहन स्वामी
01. मोनू राय, पिता जगत सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी पिपरिया जिला होशंगाबाद, मध्यप्रदेश।