Blogछत्तीसगढ़

पहाड़ी एवं जंगलो के बीच बसा ग्राम ईश्वरगुड़ा चित्रकोंडा जिला मलकानगिरी उड़िसा से आरोपी बाबुला मुदली पिता दमु मुदली उम्र 30 साल को किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद कोमाखान पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए थाना कोमाखान के एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त प्रकरण में दिनांक 30.03.2026 थाना कोमाखान के अप.क्र. 37/2026 धारा 20(ठ)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट में ग्राम टेमरी जांच नाका पर वाहन चेकिंग दौरान वाहन कार डिजायर क्रमांक जे.एच. 01 एफ.जेड. 4071 से आरोपी युवराज नायक एवं केशव दयाल को 200 किलोग्राम गांजा परिवहन करते एवं वाहन कार क्र. यु.पी. 14 क्यु.डी. 9130 में पायलेटिंग करते आरोपी राहुल अग्निहोत्री को पकड़ा गया था जिनसे पुछताछ करने पर उक्त गांजा को बाबुला मुदली उड़िसा से खरीदना बताये कि थाना कोमाखान पुलिस एवं एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की टीम द्वारा पहाड़ी एवं जंगलों के बीच बसे ग्राम ईश्वरगुड़ा थाना चित्रकोंडा जिला मलकानगिरी उड़िसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने वाले बाबुला मुदली पिता दमु मुदली उम्र 30 साल को घेराबंदी कर पकड़े एवं आरोपी प्रकरण में गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी (गांजा उपलब्ध कराने वाला)*
बाबुला मुदली पिता दमु मुदली उम्र 30 साल निवासी ईश्वरगुडा थाना चित्रगोण्डा जिला मलकानगिरी उड़िसा

*प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके आरोपीगण*

*परिवहनकर्ता*
01. युवराज नायक पिता कमलसिंह उम्र 19 साल निवासी प्रतापपुर थाना दिव्यापुर जिला औरेया उ.प्र.
02. केशव दयाल पिता बाबूराम उम्र 22 साल निवासी किशनपुर थाना सौरिक जिला कन्नौज उ.प्र.
*पायलेटिंग करने वाला*
03. राहुल अग्निहोत्री पिता अशोक कुमार उम्र 32 साल निवासी बिधौनी थाना किसनी जिला मैनपुरी उ.प्र.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button