Blogछत्तीसगढ़

कुल जब्त संपत्ति कीमती- 2 करोड़ 46 हजार 400 रुपए जप्त

सटोरियो से 02 लैपटाप, 01 टेबलेट, 22 नग मोबाइल एवं 1 करोड 15 लाख रू. का़ आनलाईन सट्टा का रिकार्ड जप्त

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे थाना महासमुंद अंतर्गत जुआ सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है उक्त निर्देश के परिपालन में दिनांक 08.04.2026 को थाना महासमुन्द के अप0क्र0 अप.क्र. 188/2026 धारा 6,7 छ0ग0 जुआ एक्ट के प्रकरण में मुखबीर सूचना के आधार पर बाबा फेमिली ढाबा घोड़ारी महासमुन्द के पास आरोपियों को अवैध रूप से पॉवर एक्स व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से आनलाईन सट्टा खेलते खिलाते आरोपीगण- दीपेश गोश्वामी उर्फ सुमन महासमुन्द, मनीष शर्मा रायपुर, हितेश उर्फ मोनू रायपुर, हितेश उर्फ पिंकू साहू रायपुर, नवनीत देवांगन रायपुर, उज्जवल देवांगन दुर्ग को दिनांक 08.04.2026 को गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान तकनीकी एनालिसिस एवं मुखबिर के माध्यम से उक्त ऑनलाईन सट्टा में मुख्य एडमिन और अन्य सटोरिया शामिल होना ज्ञात हुआ। जो तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रायपुर से 04 एवं बेमेतरा से 1कुल 5 सट्टा पट्टी खेलने ,खिलाने वाले सटोरिया 01.दुर्गेश डहरे उर्फ योगेश पिता जीवल लाल डहरे, 02.ललित चावला पिता स्व. सेवक राम चावला, 03.अंशु बग्गा पिता प्रीतपाल सिंह, 04.सौरभ जैन पिता स्व.सुभाष जैन, 05.विजय वर्मा पिता बालाराम वर्मा को अभिरक्षा में लिया गया, तकनीकी विश्लेषण एवं पुछताछ पर पॉवर एक्स व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से आईपीएल मैंच में ऑनलाईन पैनल UNCLEBAT9, UNCLE 777.com, Grand777.com, PowerExch.com WazirExch.com, Classic7777.com, GrandExch.com, God777.com के माध्यम से लगभग 01 करोड़ 15 लाख रू. का सट्टा खेलना-खिलाना पाये जाने पर आरोपीगण को दिनांक 25.04.2026 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में मुख्य एडमिन निशांत के द्वारा पैनल को ऑपरेट किया जाता था और अन्य को आईडी बेची जाती थी एवं सट्टा के पैसे को डिस्ट्रीब्यूशन एवं रेग्यूलेट किया जाता था।

प्रकरण में गिरफ्तारी आरोपी

01. दुर्गेश डहरे उर्फ योगेश पिता जीवन लाल डहरे उम्र 33 वर्ष सा. भाठागांव रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0

02. ललित चावला पिता स्व0 सेवक राम चावला उम्र 41 वर्ष साकिन महावीर नगर रायपुर थाना राजेन्द्र नगर रायपुर जिला रायपुर

03. अंशु बग्गा पिता प्रीत पाल सिह बग्गा उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड 08 बेमेतरा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा जिला बेमेतरा (छ0ग0),

04. सौरभ जैन पिता स्व0 सुभाष जैन उम्र 38 वर्ष साकिन सेक्टर 16 डी डी नगर थाना डी डी नगर रायपुर जिला रायपुर (छ0ग0),

05. विजय वर्मा पिता बाला राम वर्मा उम्र 39 वर्ष साकिन वार्ड न0 12 नरदहा थाना विधानसभा रायपुर जिला रायपुर (छ0ग0)

06. निशांत नागवानी पिता श्री किशोर नागवानी उम्र 34 साल, निवासी देवपुरी, वार्ड नं. 52 रायपुर, थाना राजेन्द्र नगर, जिला रायपुर

आरोपीगण से जप्त संपत्ति

01.2 लैपटॉप ,1टैबलेट

02.13 नग टच स्क्रीन, 09नग कीपैड मोबाइल

3.1 करोड़ 15 लाख का सट्टा पट्टी

कुल जुमला कीमती लगभग 2 करोड़ 46 हजार 400 रुपए*।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button