रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द राज्य के विद्युत उपभोक्ता प्रतिदिन समय समय के अंतराल में विद्युत कटौती से त्रस्त है भीषण गर्मी का दंश झेल रहे जनमानस पर राज्य के विद्युत कंपनियों द्वारा विद्युत प्रदाय को बंधित .करना अत्यंत पीड़ा दायक है सरकार के मुखिया व जनप्रतिनिधि का इस विषय पर मौन रहना निन्दाजनक है उक्त बातें पूर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता नीरज परोहा तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति में कही l
पूर्व जिला प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान भीषण गर्मी का दंश झेल रहे राज्य के निवासियों पर विद्युत कटौती की समस्या प्रतिदिन बनी है l शिकायत नंबरों का हमेशा बंद या व्यस्त आना विभाग की एक परिपाटी बन चुकी है l उपभोक्ताओं द्वारा इस समस्या से बेफिक्र संबंधित अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में लीन है जो चिंता का विषय है l गुणवत्ता हीन विद्युत सामग्री की खरीदी…. विद्युत कर्मियों की कमी…..से सरकार कोई कड़े कदम ना उठाना लचर रवैयों को प्रदर्शित करता है l आम उपभोक्ताओं से….सुविधा के नाम से प्रति माह लाखो रुपये मेन्टेन्स के नाम पर विभाग खर्च करता है साथ विद्युत दरों के साथ उपभोक्ताओं से अनेक मदो से पैसे लिए जा रहे है लेकिन सुविधाओ के मामले में केवल विभाग परेशानियां की प्रदाय करता है जो निंदनीय है l
पूर्व जिला प्रवक्ता ने आगे कहा कि….विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं के समक्ष इन परेशानियों को हल करने में नाकाम साबित हुए है. शिकायत या समस्या निवारण पर विभागीय कार्यालय जाने पर उपभोक्ताओं को …अपने अधीनस्थों से फील्ड में कार्य संपन्न करा रहे है यह रटारटाया जवाब विभाग के कर्मचारियों से मिलता है l सत्तारूढ़ जनप्रतिनिधि इस विषय मे सज्ञान होने पर. भी ..”परेशान होकर हमारे समक्ष उपस्थित होगा निवारण के लिए ” इस कार्यक्रम को पूरी ईमानदारी से करने कार्यरत है जो लोकतंत्र में चुने जनप्रतिनिधि के कार्यो के विपरीत है l
पूर्व प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस विषय को लेकर विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के संज्ञान में लाकर व्यवस्था के सुधार के लिए संघर्ष की बात कही l