Blogछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ 620 ने EPF सुविधा प्रारंभ करने हेतु ENC से की मांग

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ 620 के प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ENC श्री के.के. मरकाम जी से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा सर्वप्रथम दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को श्रम सम्मान की राशि प्रदान किए जाने पर विभाग के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की सुविधा प्रदान किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया तथा EPF की सुविधा जल्द से जल्द प्रारंभ करने की मांग संगठन द्वारा रखी गई।

ENC श्री के.के. मरकाम जी ने संगठन की मांगों को गंभीरता एवं सकारात्मकता से सुना तथा EPF की सुविधा विभाग में जल्द प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया।

इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने जे.डी. साहब श्री तिवारी जी से भी मुलाकात कर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को श्रम सम्मान की राशि निर्विघ्न रूप से प्रदान किए जाने के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर उनका मुंह मीठा कर आभार व्यक्त किया गया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही EPF की सुविधा प्रारंभ कराने के लिए भी सहयोग का आश्वासन प्राप्त हुआ।

प्रतिनिधिमंडल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात कर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के हित में EPF सुविधा प्रारंभ कराने हेतु सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

संगठन ने कहा कि श्रम सम्मान की राशि के बाद अब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए EPF की सुविधा प्रारंभ कराना संगठन की प्राथमिकता है, ताकि वर्षों से विभाग में सेवा दे रहे कर्मचारियों को उनके भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।

आज के कार्यक्रम में संगठन के प्रतिनिधि मंडल में मिलाप यादव प्रांताध्यक्ष, तीरथ साहू, गज्जू सिन्हा , मनेश बंजारे गोपी किशन साहू , गोविंद साहू, किसुन चंद्राकर, ललित यादव ,सुनील सोनी, रूपेश साहू , सुमीत सोनी , बहन अफ़्शा खान एवं ENC ऑफिस के सभी साथियों का सहयोग रहा ।।

छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ 620

एकता • संघर्ष • अधिकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button