रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद। कंडरा आदिवासी समाज राजिम राज द्वारा संत शिरोमणि सुफल भगत जी की जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी कड़ी में समाज के प्रमुख प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब (तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया।
समाज के सम्मानीय अध्यक्ष श्री विजय कंडरा के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल में श्री टीकम कटारिया, श्री कैलाश कंडरा, श्री अशोक कंडरा, श्री कौसल कंडरा एवं श्री जितेन्द्र कंडरा सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे। सभी ने मंत्री श्री खुशवंत साहेब को 19 अप्रैल 2026, रविवार को आरंग स्थित कंडरा पारा में आयोजित होने वाले जयंती समारोह की विस्तृत जानकारी दी और कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया।
मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने समाज के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। उन्होंने संत शिरोमणि सुफल भगत जी के जीवन और उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
इस जयंती समारोह को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सामाजिक बैठककार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।
समाज के मीडिया प्रभारी लोचन कंडरा ने बताया कि जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता, परंपरा और गौरव का प्रतीक होगा।