Blogछत्तीसगढ़

कुणाल चंद्राकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के महासमुंद ग्रामीण जिला अध्यक्ष

कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन ने पिछड़ा वर्ग समाज को संगठन में मजबूत प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस नेता कुणाल चंद्राकर को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के महासमुंद ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा नेताओं एवं ओबीसी वर्ग में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह नियुक्ति अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केशव नायक चंद्राकर के निर्देशानुसार की गई। संगठन ने कुणाल चंद्राकर के सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता एवं पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के पश्चात महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक द्वारकाधीश यादव ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कुणाल चंद्राकर को कांग्रेस का गमछा पहनाकर एवं मुंह मीठा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया तथा संगठन की मजबूती को लेकर विश्वास जताया।

अपने संबोधन में नवनियुक्त जिला ग्रामीण अध्यक्ष कुणाल चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव तक पहुंचकर पिछड़ा वर्ग समाज की समस्याओं को सुनेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र, संविधान एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए चलाई जा रही मुहिम को मजबूती देने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। साथ ही ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, भारत ठाकुर, जनपद सभापति महेंद्र साहू, तरुण साहू, निर्मल जैन, ढेलू निषाद, विजय बंजारे, तबरेज खान, कपिल साहू, राजू साहू, अनीश राजवानी, अनुराग चंद्राकर, आकाश निषाद, युवराज साहू, गोपी पाटकर, ममता चंद्राकर, मोती साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। नेताओं ने विश्वास जताया कि कुणाल चंद्राकर के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस महासमुंद ग्रामीण क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगी तथा समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती के साथ उठाने का कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button