रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
ऍमहासमुन्द : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ महासमुन्द द्वारा राम नवमी पावन पर्व के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुन्द के सामने मुख्य मार्ग के किनारे येतराम साहू जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता व चन्द्रहास चन्द्राकर जिला मुख्य आयुक्त एवं अध्यक्ष कृषि एवं बीज निगम छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य तथा जय पवार, आनंद साहू,सुधा साहू जिला उपाध्यक्ष गण, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त महासमुन्द, दाऊलाल चन्द्राकर जिला सलाहकार, राहुल चन्द्राकर पूर्व राज्य मुख्यालय आयुक्त, नंदकिशोर सिन्हा जिला मुख्यालय आयुक्त, कौशलेंद्र वैष्णव अध्यक्ष स्थानीय संघ महासमुन्द, कुम्भज चन्द्राकर, लीलेश साहू जी के विशिष्ट आतिथ्य में दिनांक 26.03.2026 दिन गुरुवार को विगत वर्षों की भांति प्याऊ सेवा केन्द्र का शुभारंभ फीता काट कर किया गया । यह मार्ग बरोंडाबाजार, चिंगरौद, बम्हनी, लाफिन, मचेवा, परसकोल इत्यादि गांव के राहगीरों के लिए भीषण गर्मी और आने वाले लू को ध्यान में रखकर प्यास बुझाने के लिए सेवा भाव से प्याऊ सेवा केन्द्र खोला गया है। इस शुभ अवसर पर रामकुमार साहू जिला मुख्यालय आयुक्त, मधु तिवारी पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, तुलेन्द्र कुमार सागर प्राचार्य गढ़सिवनी स्कूल एवं वरिष्ठ स्काउटर , सुरेन्द्र मानिकपुरी प्राचार्य व वरिष्ठ स्काउटर, प्रमोद कुमार कन्नौजे जिला सचिव, लीनू चन्द्राकर डी ओ सी गाइड, हिरेन्द्र कुमार साहू वि.खं. सहसचिव महासमुन्द व शासकीय श्री राम उच्च प्राथमिक विद्यालय की गाइड्स उपस्थित रहे । अतिथियों ने अपने संबोधन में स्काउट्स एवं गाइड्स को स्वयंसेवी, स्वायत्तशासी, सेवाभावी, विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाली, जो छात्र छात्राओं में अनुशासन, त्याग, सेवा, परोपकार, स्वावलंबन, राष्ट्र प्रेम, भाईचारे के गुणों का विकास करके भावी नागरिक तैयार करने वाली शैक्षिक संगठन कहा गया। कार्यक्रम का संचालन तुलेन्द्र कुमार सागर प्राचार्य द्वारा किया गया और अंत में आभार प्रदर्शन प्रमोद कुमार कन्नौजे जिला सचिव द्वारा किया गया।