रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद – विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 2026 का आयोजन नई दिल्ली में 9 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया है, जिसमें भारतीय टीम शामिल होगी। पैरा एथलेटिक्स खेल में शामिल होने महासमुंद जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ी लक्की यादव भारतीय टीम से शामिल होंगे। लक्की यादव पिता कुमार यादव ग्राम तुमाड़बरी महासमुंद में निवास निवासी हैं, जो फॉर्चून नेत्रहीन उ. मा. वि. विद्यालय कर्मापटपर बागबाहराकला बागबाहरा एवं वन विद्यालय सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक महासमुंद में विश्व पैरा एथलेटिक्स के लिए अभ्यास कर रहे हैं। लक्की यादव के साथ प्रशिक्षक प्रशांत निषाद गाईड रनर एवं ऑफिशियल निरंजन साहू संचालक फॉर्चून फाउंडेशन महासमुंद शामिल होंगे। इससे पहले भी लक्की ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने के साथ ही 2022-23 में 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक एवं 400 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया है। वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक लगातार भागीदारी निभाते हुए विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में क्वालीफाई किया है। विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 2026 में महासमुंद के लक्की यादव के चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, विकास बग्गा, जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, चारूलता गजपाल, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

