Blogछत्तीसगढ़

निराकार ज्योति स्वरूप  और सर्व धर्म आत्माओं के परमपिता  के अवतरण का यादगार .

 रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द निराकार ज्योति स्वरूप  और सर्व धर्म आत्माओं के परमपिता  के अवतरण का यादगार .. महाशिवरात्रि पर्व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय शाखा उपकार भवन नयापारा वार्ड में बहुत ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया, ब्रम्हा कुमारी बहने और पूरा ईश्वरीय परिवार सेवाकेंद्र पर एकत्रित हो कर परमात्म महावाक्य सुनने के पश्चात शिव ध्वजारोहण किया और सभी ने ध्वज तले पिता शिव बाबा से उनकी श्रीमत पर  आजीवन चलने की दृढ़ प्रतिज्ञा की, इस अलौकिक खुशी के पल में पिता परमात्मा शिव के अलौकिक जन्मदिन  पर सेवाकेंद्र की सजावट कर उसे अलौकिक रूप दिया गया, शिव बाबा को इस धरा पर अवतरित हुए  पुरे 90 वर्ष होने पर आलौकिक जन्मदिन मनाते हुए ब्रम्हा कुमारी सुषमा बहन ने केक काटकर इस पावन पर्व की बधाई दी , सुषमा बहन ने बताया यह शिव अवतरण का पर्व मनुष्यों की तरह बन्धन से मुक्त ज्योति बिन्दु स्वरूप शिव के दिव्य अवतरण का यादगार है,यह पर्व अज्ञानता का अन्त व अज्ञान अंधकार काम क्रोध आदि विकारों से मुक्त होकर आने वाली नई सतयुगी दुनिया के स्थापना का सन्देश देना है, संस्था इसे त्रिमूर्ति शिव जयंती के रूप में मनाती है जो परमात्मा शिव के अवतरण और ब्रम्हा विष्णु शंकर के माध्यम से दिव्य कार्यों की याद दिलाता है , यह पर्व विकारों पर विजय पाने और दिव्य गुणों से सजाने का संकल्प लेने का का पर्व है , ब्रम्हा कुमारी भाई बहने  शिव ध्वज हाथ में लेकर शिव के मन्दिरो में जाकर भक्त आत्माओं को चित्र प्रदर्शनी  के माध्यम से परमात्म अवतरण का सन्देश देकर गांव गांव की सेवा की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button