रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द 
महासमुंद – भारतीय सॉफ्टबॉल संघ एवं मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल संघ द्वारा वेस्टजोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन उज्जैन मध्य प्रदेश में दिनांक 9 से 11 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया गया। इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से पुरुष एवं महिला सॉफ्टबॉल दल सीनियर शामिल हुए। राज्य दल के गठन हेतु दिनांक 01 फरवरी 2026 को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर स्थित सॉफ्टबॉल मैदान में चयन परीक्षण आयोजित किया गया था जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अभिषेक निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर का चयन किया गया। छत्तीसगढ़ पुरुष वर्ग की टीम ने अपने बेहतर प्रदर्शन को जारी रखते हुए पहला मैच गुजरात के साथ हुआ जिसे छत्तीसगढ़ ने 7–0 से जीतकर शानदार शुरुआत की इसके बाद छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 10–0 से तथा मध्य प्रदेश को 2–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मध्यप्रदेश अपने पूल की पूल विनर टीम थी अतः उसको एक मौका और मिला तथा मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को हराकर वापसी की एवं फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा छत्तीसगढ़ टीम ने अपने चैंपियनशिप को बरकरार रखते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया तथा मध्य प्रदेश को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। पुरुष वर्ग में दुर्ग से सुशांत यादव, सुनील राज, शुभाशीष, कबीरधाम से कलेश्वर निर्मलकर, भूपेंद्र गढ़े, पिंटू सिंह रायपुर से गौरव डहरिया, मोहित ठाकुर, बिट्टू मंडले, अजय शुक्ला, दीपक साहू, राम राजपूत, सारंगढ़ से तौसीम राजा, पामगढ़ जांजगीर – चांपा से दिलेश्वर भारती, महासमुंद जिले से अभिषेक निर्मलकर, बिलासपुर से आयुष केशरवानी शामिल रहे। चैंपियनशिप में रजत पदक मध्यप्रदेश एवं कांस्य पदक महाराष्ट्र की टीम ने जीता। महासमुंद जिले में डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक के प्रशिक्षण के द्वारा प्रति वर्ष 150 से अधिक खिलाड़ी राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हैं एवं 40 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर जिले को गौरवान्वित करते आ रहे हैं। खिलाड़ी आसपास क्षेत्र से विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास करने पहुंचते हैं। वेस्टजोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में जिले से अभिषेक निर्मलकर के चयन होने एवं स्वर्ण पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, पोखन ढीढी, ओसराम ढीढी, झाड़ू राम साहू, डॉ. तुलसी राम साहू, जनकु राम साहू, प्रियंका लवेश ढीढी, प्राचार्य भोरिंग कमलेश्वरी साहू, प्राचार्य सुरेंद्र मानिकपुरी, जीवनलाल साहू, पुष्पा साहू, भुवनेश्वरी शुक्ला, दीप्ति वर्मा, तनु श्री देश पाण्डे, स्मिता दास, रामनारायण साहू, संतोष यादव, यू आर साहू, अभिषेक नेहरू, जगदीश धीवर, जिला सॉफ्टबॉल एवं बेसबॉल संघ के खिलाड़ि़यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।