रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुन्द कल ग्राम छिदौली झलप में महासमुंद जिले के यादव समाज के प्रमुखों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई थी.। जिसमें जिले भर से यादव समाज के सभी वर्गों के प्रमुख जन् मौजूद रहे….. बैठक का आयोजन स्नेह मिलन के भाव से एकत्र होकर कुछ जटिल सामाजिक मुद्दों के ऊपर चर्चा परिचर्चा करना मुख्य था….। कल के बैठक मे महासमुंद जिले के यादव समाज के वरिष्ठ परम श्रद्धेय श्री रामआसरे यादव जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ….. बैठक में मुख्य रूप से महासमुंद जिले के सभी विकासखंडो में प्रतिवर्ष निरंतरता के साथ सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास से एक सामाजिक सम्मेलन अनिवार्य रूप से आयोजित किये जाने पर सहमति बनी…. साथ ही साथ यादव समाज के सभी प्रमुखों से निवेदन किया गया कि.. समाज के अंदर नए युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करते हुए उनकी सामाजिक भागीदारी बढ़ाया जावे … इसके लिए प्रयास किया जावे ताकि भविष्य में हमारे युवा सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना स्थान हासिल कर सके……। इसके साथ ही वर्तमान समय के मांग के अनुसार बहुत जल्द यादव समाज के सभी उपवर्गों को इस बात के ऊपर भी विशेष ध्यान देते हुए मार्ग प्रशस्त करना होगा कि अब समय शादी ब्याह में भी वर्ग बंधन का नहीं रहा है…… बहुत जल्द यादव समाज के सभी उप वर्गों में रोटी बेटी का लेनदेन हो सके इसके लिए अब साहसिक निर्णय लेना अत्यंत आवश्यक है…. यादव समाज के सभी उपवर्गों में जिस दिन पारिवारिक रिश्ता बना शुरू हो जाएगा ….. उस दिन यादव समाज के लोगों को राजनीतिक परिदृश्य में भी वर्गों मे बांटा नहीं जा सकेगा…..। सामाजिक एकीकरण का भाव रहेगा तो यादव समाज के सामाजिक राजनीतिक आर्थिक उन्नति को कोई रोक नहीं पाएगा…. अब समय केवल चर्चा परिचर्चा का नहीं है..अपितु सारे अच्छे भावों को विचारों को कार्य रूप में परिणत करने का अवसर आ गया है..
समाज की बैठक में न केवल महासमुंद जिला बल्कि छुरा गरियाबंद से भी यादव बंधुजन सादर आमंत्रित रहे.. कार्यक्रम का संयोजन हेतु मुख्य रूप से हमारे महासमुंद जिला के समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय यादव जी के द्वारा विशेष प्रयास किया गया…. बैठक काफी खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ……। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से महासमुंद यादव समाज जिला अध्यक्ष विनोद यादव,,सिरपुर महासभा अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर यादव, श्री हबेलाल यादव,जीवन यादव कोसरंगी जीवन यादव लभरा,, युवा तुर्क अमित यादव, मोतीराम यादव जी, बलराम यादव जी,सतीश यादव, मनोज यादव,राजकुमार यादव,मधु यादव,शंभू यादव,श्री मनीराम यादव, ढेलूराम यादव, उमाशंकर यादव, अगेश्वर यादव,नंदलाल यादव,रामदयाल यादव,पुरुषोत्तम यादव, रामप्यारा यादव, रेवा यादव,जगमोहन यादव एवं गरियाबांद छुरा से पहुंचे श्री नंदलाल जी यादव एवं महेश राम जी यादव प्रमुख रहे..