रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द,शहर के अधिकांश वार्डो में अंधेरा पसरा हुआ है। विद्युत पोलों में लाईट नही होने के कारण दीपावली जैस त्यौहार में गली मोहल्लों में प्रकाश व्यवस्था ढप्प रहने का आरोप नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने लगाया और कहा कि दीपावली के पहले छ.ग. शासन के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने 2 माह पहले पार्षद निधि की राशि से प्रकाश व्यवस्था को दुरस्त करने का निर्देश सभी नगरीय निकायों को दिया जा चुका है कि पार्षद अपनी निधि के 25 प्रतिशत राशि से विद्युत संबंधी कार्य करा सकते है। इस नगर पालिका में कई पार्षदों ने अपनी निधि से पोल के लिए बल्ब खरीदी का लिखित में आवेदन 2 माह से कर चुके है। लेकिन नगर पालिका के कानों मे जू नही रेंग रही है। सी.एम.ओ. को कहा गया कि खरीदी मे अगर समय लग रहा है भावपत्र से खरीद लिया जावें लेकिन अभी तक खरीदी नही हुई है। सी.एम.ओ. का कहना है कि जेम्स से खरीदी की आई.डी. नही बनी है। 1 माह से आई.डी. ही बना रहे है जबकी 2 दिन में आई.डी. बन जाती है। सी.एम.ओ. को पत्र लिखकर मांग की है कि पार्षदों के द्वारा की गई मांग पर तत्काल विद्युत बल्ब खरीदें अन्यथा नगर पालिका कार्यालय में घेराव किया जावेगा। वर्तमान मे जिन विद्युत पोल में बल्ब लगे हुये है वो सभी 4 वर्ष की गारन्टी के सी.एफ.एल. बल्ब लगे हुये है। गारन्टी अवधि खत्म हो गयी है। अब उसे पालिका को मरम्मत कराना चाहिये क्योकि सभी बल्ब बंद है उनके चोक मरम्मत कराने से लाईट चालू हो जायेगी लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नही है।

