Blogछत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को मिनी स्टेडियम महासमुंद में।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय स्वतंत्रता एवं हर घर तिरंगा वंदे मातरम् थीम के 150 वर्ष पूरे होने पर तिरंगा दौड़ व अन्य गतिविधियों का आयोजन 14 अगस्त 2026 को स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 8 बजे से आयोजित किया गया हैं।

खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद ने स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिला संगठन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, रेड क्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग और मीडिया प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील किया हैं।

स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनीया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में संपन्न होगी। कलेक्टर विजय कुमार लंगेह ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु नागरिकों को उत्साह के साथ शामिल होने अपील किया हैं। आयोजन संबंधित तैयारियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, वन विभाग, जिला एवं जनपद पंचायत, नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग को आवश्यक समन्वय कर सहयोग प्रदान करने कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button