Blogछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप में महासमुंद की बालिका टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप जांजगीर में मिला तीसरा स्थान

कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार महासमुंद – 5 वी सब जूनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल बालक /बालिका प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर में 17 से 18 मई 2015 तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले की बालक बालिका टीम शामिल रहीं। जिले से बालिका टीम में ओजस्वी चंद्राकर, तारिणी साहू, योजना रंगारी, तृप्ति धीवर, नम्रता धीवर, खुशी साहू एवं बालक टीम में ग़तील पटेल, अर्णव दास, आयुष्मान कन्नौजिया, सत्य सागर साहू, आदित्य पटेल, आशीष शर्मा व दल मैनेजर कुलेश्वर चंद्राकर, शुभम तिवारी शामिल हुए। चैंपियनशिप में जिले की बालिका टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। पदक जीतने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, दीपक मंडावी, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, किरण महानिक, संतोष सोनी, शुभम तिवारी, सचिव अभिषेक अंबिलकर, कुलेशवर, हिरेंद्र साहू, सौम्या, आकाश सोनी जिला नेटबॉल संघ के पदाधिकारियों सहित खिलाड़ियों ने बधाई दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button