Blogखेलछत्तीसगढ़

नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ बालिका टीम ने कर्नाटका को 67-62 अंकों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश।*

महासमुंद की दिव्या ने सेमी फाइनल में सबसे ज्यादा 27 अंक बनाकर टीम को फ़ाइनल में पहुंचाया।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) का आयोजन दिनांक 22 मई से 29 मई 2026 तक राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम पांडिचेरी में आयोजित किया गया हैं जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम शामिल हैं। महासमुंद जिले से अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी इमलीभाठा शामिल हैं। इस चैंपियनशिप में दिव्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ ही फाइनल में पहुंच गई हैं। छत्तीसगढ़ टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र की टीम को 56-44 के अंको से परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। छत्तीसगढ़ की टीम से चैंपियनशिप में रूमी कोनवर, अदिति कोडापे, अंजली कोडापे, अंजनी, सोफी सिका, दिव्या रंगारी एवं नंदनी माधो प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मैच छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटका के मध्य खेला गया जिसमें हॉफ टाईम तक छत्तीसगढ़ की टीम कर्नाटका से 31-24 अंकों से आगे रहते हुए अपनी बढ़त बनाएं रखा। तीसरे क्वॉर्टर में 48-43 अंकों से छत्तीसगढ़ ने अपनी बढ़त बनाए रखा एवं अंतिम क्वार्टर में छत्तीसगढ़ ने कर्नाटका को 67-62 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया। महासमुंद की दिव्या ने सेमी फाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर सबसे ज्यादा 27 अंक बनाकर टीम को विजेता बनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस माह दिव्या बास्केटबॉल इंडिया कैंप का हिस्सा रहीं हैं। छत्तीसगढ़ की बालिका टीम में अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान (सभी सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव) नताशा प्रजापति (साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव) दिव्या रंगारी (महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई), टीम के कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर), मैनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला) हैं। छत्तीसगढ़ बालिका टीम एवं महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी के बेहतर प्रदर्शन करने व फाइनल में प्रवेश करने पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, पुरन साहू, बादल मक्कड़, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, प्राचार्य मां गायत्री स्कूल महासमुंद विमला सागर, सुभाष मंडल, विवेक मंडल, निखिल चंद्राकर, विकास सोनी, आकाश सोनी, योजना रंगारी, तारणी साहू, सौम्या, श्रेया घोष, राइमा दास ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button