रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद
सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ की राज्यस्तरीय सम्मेलन में राजमहन्त दशेराम खांडे ,राजमहन्त पी एल कोसरिया सम्मानित हुए छुआ छूत व जातिगत दुर्भावना से मुक्त छत्तीसगढ़ की संकल्पना को लेकर सर्वसमाज समन्वय महासभा की प्रदेश स्तरीय सम्मेलन19 सितम्बर को विमतारा सेमिनार हाल Kbhi नगर रायपुर में मुख्य अतिथि रामदत्त, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह सर कार्यवाह, विशिष्ट अतिथि,विश्व नाथ भोगी प्रान्त प्रमुख समरसता,राष्ट्रीय स्वयंसेवक, गुरु मा साध्वी रेणूका जी राष्ट्र शक्ति आश्रम न्यास गंगोत्री धाम राष्ट्रीय मार्गदर्शक मण्डल विश्व हिन्दू परिषद ,रामज्ञानिदास महात्यागीदिगम्बर अखाड़ा सदस्य विश्व हिंदू परिषद विशेष अतिथि वरिष्ठ राजमहन्त दशे राम खांडे तपोभूमि गिरौदपुरी अगमधाम खड़वा,राजमहन्त पी एल कोसरिया तपोभूमि गिरौदपुरी अगमधाम खड़वा अखिल भारतीय सतनामी समाज, लताऋषि चन्द्राकर प्रांताध्यक्ष नारी महासभा, एस आर बंजारे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ,सर्व समाज समन्वय महासभा, डॉ सजीव करमाकर प्रदेश अध्यक्ष सर्व समाज समन्वय महासभा एवं विभिन्न जाति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रान्त प्रमुख के गरिमा मय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ
सर्व समाज समन्वय महासभा द्वारा आयोजित महासभा में छत्तीसगढ़ के 50 से अधिक जाति के प्रमुख ,तेली समाज,कुर्मीसमाज, कलारसमाज,रावत समाज,कुम्हार समाज,सतनामी समाज,हलवा समाज,गोड़ समाज,ब्राम्हण समाज,महार समाज, रविदास समाज, घासिया समाज,गाड़ा समाज, चन्द्रनाहू समाज,पटवा समाज,कायस्थ समाज, सौरा समाज,सोनी समाज,मेहर समाज,मोची समाज,मरार समाज,कवर समाज,धीवर समाज,धोबी समाज,सोनकर समाज,कोया समाज,विश्वकर्मा समाज,सिख समाज, अग्रवाल समाज, मानिकपुरी समाज, मनवा कुर्मी समाज,सेन समाज,सर्व आदिवासी समाज, लोधी समाज, देवांगन समाज,माली समाज, अखिल भारतीय गायत्री परिवार,कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज, हरदिया मरार, छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, आदिवासी समाज, आदि आदि जाति प्रमुखों ने सर्व सम्मति से अंतर्मन से हाथ अपने हृदय में रखकर संकल्प लिया कि आज से छत्तीसगढ़ को छुआ छूत मुक्त जाति गत दुर्भावना मुक्त राज्य घोषित करते संकल्प पारित किया। और इसपर अपने अपने गांव जाति समूह में जाकर काम करने निर्णय लिया गया। सर्व समाज समन्वय महासभा द्वारा सामाजिक सेवा पर अपने पूरा जीवन सामाजिक कुरीतियों दूर करने विशेष कार्य करने के लिए वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे को छत्तीसगढ़ प्रांत उत्कृष्ठ नागरिक सम्मान शाल भेंटकर सम्मानित किया । सामाजिक समरसता पर सर्व समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान देने के लिए राजमहंत पी एल कोसरिया को स्मृति चिन्ह देकर शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी तरह मुख्य अतिथि रामदत्त जी विशिष्ट अतिथि गुरु मा साध्वी रेणुका जी, विश्वनाथ भोगी जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागृति महिला पंथी पार्टी भिलाई की मनमोहक प्रस्तुति एवं समाप्ति राष्ट्र गान गाकर किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष सर्व समाज समन्वय महासभा डॉ संजीव कर्माकर वशिष्ठ द्वारा किया गया एवं श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष नारी शक्ति महासभा द्वारा आभार प्रकट किया गया