Blogछत्तीसगढ़

ग्राम सिरगिढ़ी में विगत 3 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही रामायण‌ निधी लोकेश चंद्राकर

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम सिरगिढ़ी में विगत 3 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही रामायण मंडली में सम्मिलित होकर आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई।

ग्राम समिति के सभी सम्मानित नागरिकों को इस सुंदर एवं सराहनीय आयोजन के लिए हार्दिक बधाई, तथा रामायण मंडली को इस भव्य, भक्तिमय और प्रेरणादायी आयोजन हेतु दिल से शुभकामनाएँ।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और संकटमोचन श्रीहनुमान जी की भक्ति से ओत-प्रोत यह आयोजन समाज में धर्म, संस्कार और एकता का संदेश प्रसारित करता है। रामायण कथा का श्रवण न केवल आत्मिक शांति देता है, बल्कि जीवन को सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।

प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगलमय ऊर्जा का संचार करें।

जय श्रीराम जय बजरंगबली निधी लोकेश चंद्राकर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 महासमुंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button