Blogछत्तीसगढ़

संपर्क किया गया किन्तु उनके पुत्रों द्वारा शव लेने से इंकार करने पर

अनाथ का किया मुक्तिधाम सेवा समिति ने अंतिम संस्कार

 

 

कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार महासमुंद नगर की समाज सेवी संस्था मुक्तिधाम सेवा समिति जो कि विगत 15 वर्षौ से लावारिस एवं अनाथ , असहाय शवों का अंतिम संस्कार कर रही है उसी कड़ी में आज फिर से उन्हें किसी के काम आने का अवसर मिला।

ज्ञात हो कि एक 60 वर्षीय वृद्ध 2 जून को महासमुंद जिला चिकित्सालय में चिकित्सा हेतू भर्ती हुआ था जिनकी ईलाज के दौरान 4 जून को मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा पतासाजी के उपरांत परिजनों से संपर्क किया गया किन्तु उनके पुत्रों द्वारा शव लेने से इंकार करने पर नगर की सामाजिक संस्था मुक्तिधाम सेवा समिति को कफन दफन हेतु सुपुर्द किया गया जिनका ससम्मान अंतिम संस्कार मुक्ति धाम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया जिनमें मुख्य रूप से राजू चंद्राकर , डॉ.जे.शुक्ला, ओम प्रकाश औसर, फगुआ पटेल ,संजय साहू, डॉ एजाज हसन नकवी मनोज पटेल ,गुमानचंद जी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button