Blogछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप आंध्र प्रदेश में जिले के 07 खिलाड़ी शामिल।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन गुंटूर आंध्र प्रदेश में दिनांक 22 से 23 मार्च तक अंडर 13 आयु वर्ग एवं 26 से 29 मार्च 2025 तक अंडर 15 आयु वर्ग में आयोजित किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ की अंडर 13 एवं अंडर 15 बालक एवं बालिका टीम शामिल हैं। जिसमें राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी शामिल हुए। महासमुंद जिले से इंडियन राउंड अंडर 13 के बालिका वर्ग में जया पहटिया प्रथम स्थान और चांदनी साहू चौथे स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 बालक वर्ग में टुकेश प्रथम स्थान, पीयूष तृतीय स्थान एवं नमन मांझी चतुर्थ स्थान प्राप्त कर नेशनल के लिए चयनित हुए। रिकर्व राउंड अंडर 13 बालिका वर्ग में लक्ष्मण चंद्राकर ने तृतीय स्थान हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। अंडर 15 में वैशाली साहू ने दूसरा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने में सफल रही। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में जिले से चयनित सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल होने एवं अच्छे खेल प्रदर्शन करने हेतु खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, दीपक मंडावी, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, प्राचार्य एकलव्य आदर्श विद्यालय भोरिंग महेंद्र टंडन, खेल प्रशिक्षक बाल आश्रम बिहाझर पिरित साहू, संजय पटेल, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, रिंकल बग्गा, रंजीत कौर, भोज राम साहू, खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद के खिलाड़ी, बॉल आश्रम बिहाझर के सभी खिलाड़ी व समस्त स्टॉफ, माता पिता इत्यादि ने अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button