Blogछत्तीसगढ़

नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट दल का हुआ चयन।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट के लिए महासमुंद जिले का दल का चयन जिला एथलेटिक संघ द्वारा आज सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक फॉरेस्ट ग्राउंड बी टी आई रोड महासमुंद में आयोजित किया गया। आयोजन में अतिथि खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों को लगातार मेहनत करने, ग्रामीण क्षेत्रों से शासन द्वारा टेलेंट सर्च कर उनको बेहतर सुविधा प्रदान करने, प्रतियोगिता हेतु तैयार करने, एशियन गेम्स, कॉमन वेल्थ गेम्स, नेशनल गेम्स में भागीदारी करने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा हैं। खिलाड़ियों को भागीदारी करने शुभकामनाएं दीं। आगामी होने वाले आयोजन की तैयारी करने जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ सचिव चारुलता गजपाल, डॉ. सुनील कुमार भोई, भूपेंद्र प्रधान, रेखराम ध्रुव, मदन चौधरी, कल्याणी, भारत ठाकुर, भारती, कंचन सेन, आदि उपस्थित रहे। आयोजन में बसना, सरायपाली, महासमुंद से केंद्रीय विद्यालय, भोरिंग, तुमगांव, लाफिंग खुर्द, आशिबाई गोलछा, सेजेश महासमुंद, सरस्वती शिशु मंदिर, आदि विद्यालय के लगभग 90  खिलाड़ी शामिल हुए।

जिले के खिलाड़ी बालक एंव बालिका 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में ट्रेथलन ए- 60 मीटर दौड़, लंबीकूद, ऊंची कूद, ट्रेथलन बी – 60 मीटर दौड़, लंबीकूद, बैक थ्रो, ट्रेथलन सी -60 मीटर दौड़, लंबी कूद, 600 मीटर दौड़ एवं साथ ही भाला फेंक प्रतियोगिता में भागीदारी करने शामिल हुए।

आयोजन के परिणाम 16 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में जैवलिन थ्रो में प्रखर पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद एवं 600 मीटर दौड़ में चंद्रशेखर सिदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में पंकज बुदेक प्रथम एवं लावण्या साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में शालिनी मानिकपुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ में लक्ष्य भोई ने प्रथम स्थान एवं तेजेश्वरी सोनवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के चयनित खिलाडी हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button