Blogछत्तीसगढ़

महासमुंद शहर के विकास को नई गति देने भाजपा शहर मंडल ने पार्षदों के साथ पालिका परिषद के बैठक के पूर्व रणनीति बनाई 

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। भाजपा शहर मंडल महासमुंद द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से भाजपा पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, यातायात व्यवस्था सहित नागरिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर पार्षदों से सुझाव लिए गए। साथ ही वार्डवार समस्याओं को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान की दिशा में कार्य करने पर सहमति बनी।भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने कहा कि महासमुंद शहर का विकास भाजपा की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ शहर के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पार्षद अपने-अपने वार्ड में जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्पर रहें।सिका ने पार्षदों का आह्वान करते हुए कहा कि शहर की महत्वपूर्ण मांग नया बस स्टैंड एवं नगर पालिका भवन के लिए भाजपा की प्रदेश सरकार के नगरीय निकाय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी ने 10 करोड़ की सौगात महासमुंद लोकसभा की सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधानसभा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला अध्यक्ष येतराम साहू एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आग्रह पर जारी की है। इस योजना को ध्वनिमत से परिषद में पारित कराकर शहर विकास में भाजपा सरकार सहभागी बने। भाजपा संगठन का भाव है – हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। सबका साथ-सबका विकास, पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे, इसी दिशा में सभी भाजपा पार्षदगण एवं एल्डरमैनगण कार्य करें।इसके अलावा विकसित भारत संकल्प चौक बनाने का निर्णय परिषद में पारित करवाने का आग्रह सिका ने किया। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड जाने वाले मार्ग पर विकसित भारत संकल्प चौक बनाया जावे।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद पवन पटेल, हरबंस सिंह (नानू भाई), पीयूष साहू, शुभ्रा शर्मा, प्रीति मक्कड़, कल्पना सूर्यवंशी, भारती चंद्राकर, माखन पटेल, धनेश्वरी सोनवानी एवं एल्डरमैन हनीश बग्गा, लालविजय सिंह एवं मधु यादव, विधायक प्रतिनिधि हाफिज कुरैशी सहित भाजपा पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।फोटो कैप्शन:* `बैठक में उपस्थित भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी व पार्षदगण`

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button