Blogछत्तीसगढ़

560 किलो गांजा (किमत ₹2.80 करोड़) जब्त, महाराष्ट्र के 02 तस्कर गिरफ्तार।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान पुलिस को मुखबीर से, एक आयचर माजदा Pro 3015 क्रमांक MH 18 BG 7546 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उडीसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहा है कि सूचना मिली। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए NH-53 रोड ग्राम रेहटीखोल पहुंचकर नाकबंदी किया गया। कुछ समय बाद, जैसा की सूचना मिला था, सामने से एक आयचर माजदा Pro 3015 क्रमांक MH 18 BG 7546 आया, जिसे रोका गया। उक्त वाहन में दो व्यक्ति बैठे थे। वाहन चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय रविन्द्र पवार पिता रविन्द्र पवार उम्र 30 साल साकिन सोनबरक्षी थाना एंराडोल जिला जलगांव (महाराष्ट्र) तथा बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम स्वराज महाजन पिता ज्ञानेश्वर महाजन उम्र 25 साल साकिन कसोदा आडगांव थाना कासोदा जिला जलगांव (महाराष्ट्र) का निवासी होना बताये। पूछताछ पर गोलमोल जबाव देने लगे, कडाई से पुछताछ करने पर उक्त माजदा वाहन के डाला में कैरेट के नीचे बोरीयो में गांजा होना, जिसे वे जिला बरमपुर (उडीसा) से लोड कर जिला जलगांव (महाराष्ट्र) ले जाना बताये। आरोपीगणो के समक्ष गवाहन के वाहन के तलाशी लेने पर कैरेट के नीचे 16 बोरियो में गांजा मिला जिसे समक्ष गवाहन के तौल करने पर प्रत्येक बोरियो में 35-35 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जुमला 560 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,80,00,000 रूपये, घटना में प्रयुक्त आयचर माजदा Pro 3015 क्रमांक MH 18 BG 7546 कीमती 15,00,000 रूपये, 02 नग मोबाईल किमती 8000 रूपये कुल जुमला 2,95,08,000 रूपये आरोपीगण से समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अप.क्र. 120/2026 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण-,गान्जा परिवहनकर्ता

01- अजय रविन्द्र पवार पिता रविन्द्र पवार उम्र 30 साल साकिन सोनबरक्षी थाना एंराडोल जिला जलगांव (महाराष्ट्र)।

02- स्वराज महाजन पिता ज्ञानेश्वर महाजन उम्र 25 साल साकिन कसोदा आडगांव थाना कासोदा जिला जलगांव (महाराष्ट्र)।

जप्त सम्पत्ती-

01- 560 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2 करोड़ 80 लाख रूपये।

02- घटना में प्रयुक्त एक आयचर माजदा कीमती 15,00,000 रूपये।

03- 02 नग मोबाईल किमती 8000 रूपये।

कुल जप्त सम्पति कीमती 2,95,08,000/- रूपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button